{"_id":"604a0710bc02b20b142e6354","slug":"ganga-ghat-not-clean-after-kawar-mela-in-soron-ji","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के बीच अनदेखी: गंदगी के दर्द से कराह उठा गंगा मइया का आंचल, साफ-सफाई पर संजीदा नहीं नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के बीच अनदेखी: गंदगी के दर्द से कराह उठा गंगा मइया का आंचल, साफ-सफाई पर संजीदा नहीं नगर पालिका
Fri, 12 Mar 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मेले के बाद सोरों के गंगाघाट पर गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जनपद में सोरों नगर पालिका की अनदेखी ने गंगा स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया है। कांवड़ मेले के बाद लहरा गंगाघाट पर जगह-जगह गंदगी जमा हो गई है जो जल प्रदूषण भी बढ़ा रही है। मेले के दौरान श्रद्धालु गंगा किनारे ही पुरानी पूजा सामग्री, पॉलिथीन छोड़ गए। गंगा घाट पर गंदगी का ही दृश्य दिखाई दे रहा था।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तीर्थनगरी सोरों और लहरा घाट पर कांवड़ मेला लगा। भक्ति की निर्मल गंगा बही लेकिन पालिका ने लहरा घाट पर साफ-सफाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। पालिका की अनदेखी से मोक्ष दायिनी का दर्द बढ़ गया। स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है वहीं लहरा घाट पर लगे कांवड़ मेले में बेसुध बनी रही। घाट पर टॉयलेट के इंतजाम ना काफी थे और न ही कूड़ेदान रखवाए गए। गंगा किनारे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं जो जल प्रदूषण को बढ़ावा देते हुए स्वच्छता अभियान को आइना दिखा रहे हैं।
आगरा में भीषण हादसा: दिल्ली हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार, बिहार-झारखंड के नौ लोगों की मौत
विज्ञापन
आगरा: आलू किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला: हाथरस की बैंक में फर्जी कागजात से खोला था खाता
संदेश पर नहीं दिखी संजीदगी
गंगानदी की धार को अविरल और निर्मल बनाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। अफसर समय-समय पर स्वच्छ गंगा का संदेश देते हैं और फिर साफ-सफाई के लिए अभियान भी चलाते हैं। यहां तक कि सामाजिक संस्थाएं भी समय-समय गंगा सफाई अभियान चलाते हैं लेकिन लहरा घाट पर स्वच्छ गंगा संदेश को लेकर संजीदगी दिखाई नहीं दी। अधिशासी अधिकारी, सोरों संतराम सरोज का कहना है कि लहराघाट पर साफ-सफाई के लिए टीम बना दी है। भीड़ अधिक होने के कारण वहां अव्यवस्था हुई। अभियान चलाया जाएगा।