{"_id":"60487db5b67fe4062f5dfece","slug":"cash-withdraw-from-potato-farmer-account-by-clone-cheque-update-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आलू किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला: हाथरस की बैंक में फर्जी कागजात से खोला था खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आलू किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला: हाथरस की बैंक में फर्जी कागजात से खोला था खाता
Wed, 10 Mar 2021 01:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रकाबगंज क्षेत्र के आलू किसान अनिल कुमार जैन के खाते से 4.85 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने बैंक कर्मचारी और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हाथरस की जिस बैंक के खाते में रकम जमा हुई, वह फर्जी कागजात पर खोला गया। उसमें दो और लोगों के खाते से रकम जमा होने के कुछ देर बाद ही निकाल ली गई। पुलिस का कहना है कि चेक क्लोनिंग करने वाले गैंग खातों से रकम निकाल रहा हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
रकाबगंज क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार जैन के केनरा बैंक के खाते से 4.85 लाख रुपये क्लोन चेक लगाकर निकाले गए थे। अनिल को चार मार्च को बैंक प्रबंधक का फोन आने पर जानकारी हुई थी। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके खाते में सिर्फ चार हजार रुपये बचे थे।
दीदार-ए-ताज होगा 30 रुपये महंगा: पथकर बढ़ाने पर एडीए की मुहर, शासन से मंजूरी के बाद लागू होंगी नई दरें
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि रकम हाथरस की केनरा बैंक शाखा से एएस सप्लायर के खाते में भेजी गई। अनिल फर्म को नहीं जानते। जिस चेक से रकम का भुगतान हुआ, वह उनके पास है। इससे आशंका है कि रकम क्लोन चेक से निकली। अनिल ने एक मार्च को बीमा पालिसी का चेक लगाया था। चेक रकम नहीं होने की वजह से डिसआनर हो गया था।

निरीक्षक दिनेश कुमार के मुताबिक, सोमवार को थाने की एक टीम जांच करने हाथरस गई। पता चला कि इसी खाते में रकम जमा होने का एक मुकदमा हाथरस में भी दर्ज किया गया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के व्यक्ति के खाते से भी इसी तरह रकम निकाली गई।
धनराशि इसी खाते में आई है। खाते में कई अन्य लोगों की रकम जमा हुई थी। इसके कुछ देर बाद निकाली गई। इस मामले में केनरा बैंक के कर्मचारी और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आवेदक की जो फोटो लगी है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।
दो साल पहले निकाले थे 1.54 करोड़ रुपये
वर्ष 2018 में चेक क्लोनिंग करके लोगों के खाते से रकम निकालने वाले गैंग को रेंज साइबर सेल ने पकड़ा था। पुलिस ने तीन आरोपी कासगंज निवासी प्रशांत, अंकित और आगरा के पवन शर्मा गिरफ्तार किए थे। गैंग ने 1.54 करोड़ रुपये निकाले थे। इनके पास से 1754 क्लोन चेक बरामद किए गए थे। गैंग ने एक कंपनी का 55 लाख रुपये का क्लोन चेक तैयार किया था। गाजियाबाद की एक बैंक में चेक लगाकर रकम निकाल ली थी।