{"_id":"639e1581b9c069412c0d3aa6","slug":"ganga-flood-barona-village-kasganj-news-agr557229046","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गंगा कटान से बरौना को बचाने की कार्ययोजना को तकनीकि स्वीकृति मिली, वित्तीय स्वीकृति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गंगा कटान से बरौना को बचाने की कार्ययोजना को तकनीकि स्वीकृति मिली, वित्तीय स्वीकृति का इंतजार
Sun, 18 Dec 2022 11:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:00 AM IST
सार
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि कटान पीड़ित गांव बरौना व अन्य गांवों को गंगा कटान से बचाने के लिए कार्ययोजना को तकनीकी स्वीकृति मिली है, लेकिन वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
कासगंज के बरोना गांव के समीप बहती गंगा का ड्रोन से लिया गया फोटो।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में गंगा की धारा के निशाने पर आए बरौना गांव तीन ओर से गंगा के पानी से कटान के बाद घिर गया। खेती की जमीन तो गंगा में समा गई। अब आबादी क्षेत्र को बचाने की चुनौती है। बरौना व तीन अन्य संवेदनशील गांव को बचाने के लिए अनुमानित 12 करोड़ रुपये लागत की कार्ययोजना तैयार की है, जिससे इनके अस्तित्व को बचाया जा सके। इस कार्य योजना को तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के सामने बड़ी चुनौती
मानसून के समय गंगा नदी में बाढ़ का जबरदस्त प्रकोप इस वर्ष रहा। कई बार गंगा में उफान आया और पटियाली तहसील का पांच हजार की आबादी वाला गांव गंगा के निशाने पर रहा। डेढ़ माह तक गांव के आबादी क्षेत्र को बचाने की कवायद चलती रही। इस बार आबादी का काफी क्षेत्र बचा लिया, लेकिन खेतीबाड़ी की जमीन नहीं बच सकी। अब आगामी समय में आबादी क्षेत्र को बचाने की बड़ी चुनौती सिंचाई विभाग के सामने है। इसके लिए अभी से कवायद शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
की जाएगी ये व्यवस्था
बरौना गांव पर गंगा की धारा को परिवर्तित करने के लिए ड्रेन बनाकर धारा को परिवर्तित किया जाएगा। इसके अलावा स्थायी रूप से स्टड लगाए जाएंगे। बरौना के अलावा शहबाजपुर, मेहोला और नगला शंभू पर भी गंगा के पानी के दबाव से कच्चे बांध कटे। इन बांधों को नवीनीकरण और स्टड बनाकर गंगा की धारा से सुरक्षित किया जाएगा। क्योंकि ये तीनों गांव काफी संवेदनशील हैं। इन गांव तक गंगा के उफान की दस्तक होने पर आसपास के 50 अन्य गांव भी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन