फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga expressway, two died

एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो की मौत

Sun, 13 Feb 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ganga expressway, two died
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात पिकअप का टायर बदल रहे दो युवक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरदोई के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मुकेश गुप्ता पिकअप को लेकर कुछ सामान लेने आगरा आए थे। उनके साथ सुमित पाल और अंशू भी थे। पिकअप में सामान लोड करने के बाद पिकअप सवार वापस हारदोई जा रहे थे। शुक्रवार देर रात करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिकअप का पिछड़ा पहिया पंक्चर हो गया। गाड़ी को किनारे खड़ा करके मुकेश गुप्ता और अंशू टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गई, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर इटावा पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। शनिवार को मृतक मुकेश के भाई धीरज गुप्ता ने करहल थाने पहुंचकर हादसे के संबंध में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक करहल नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed