फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Dussehra: Ganga bath reached through risky routes

गंगा दशहरा- प्रशासन की पाबंदी पर भारी पड़ी आस्था, वाहन रोके तो पैदल ही स्नान को निकले

Sun, 20 Jun 2021 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Ganga bath reached through risky routes
कासगंज/सोरों। गंगा दशहरा पर कोरोना कर्फ्यू के बावजूद श्रद्धालु स्नान करने के लिए जोखिम भरे रास्तों से गंगा तट तक पहुंच गए। स्नान का जुनून इस कदर सवार था कि जहां लोगों को गंगा की धार मिली वहीं स्नान कर लिया। तमाम उपमार्गों से श्रद्धालु तीर्थनगरी सोरों, कछला और लहरा गंगाघाट पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की पाबंदियों पर आस्था भारी नजर आई। हजारों लोगों ने गंगास्नान किया। गंगाघाटों पर हर-हर गंगे के जयकारों की गूंज सुनाई दी। तीर्थनगरी की हरि की पैड़ी पर माहौल भक्तिमय नजर आ रहा था।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के सामने रविवार को दोहरी चुनौती रही। एक तो बारिश दूसरी प्रशासन की सख्ती। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइकों से ग्रामीण रास्तों से होकर गंगास्नान के लिए पहुंचे। गंगा दशहरा से एक दिन पूर्व ही तीर्थनगरी सोरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। इन्होंने रात को यहीं प्रवास किया और सुबह हरि की पैड़ी व अन्य गंगाघाटों पर स्नान किया। भक्तिभाव से पूजा-अर्चना, दान किया।
विज्ञापन

जान का जोखिम उठाया
रविवार को गंगा में जलस्तर काफी था। इससे श्रद्धालु अंजान थे। गंगा के समीपवर्ती गांव खजुराला, अल्लीपुर सहित अन्य इलाकों में लोगों ने गंगास्नान किया। उन्हें यहां न पानी की गहराई का पता था और न ही बचाव का कोई इंतजाम था। श्रद्धालुओं ने जान जोखिम में डाल कर गंगास्नान का संकल्प पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed