फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga dashara, holi dip festival, police challange

गंगा दशहरा का स्नान प्रशासन के लिए बनेगा चुनौती

Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
ganga dashara, holi dip festival, police challange
कासगंज गंगा दशहर की खबर से संबंधित फोटो- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के मौके पर कासगंज-बरेली मार्ग - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पूरे वर्ष गंगाघाटों पर विशेष धार्मिक महत्व के पर्वों पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालु उमड़ते हैं, लेकिन हर बार प्रशासन व पुलिस के प्रयास श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे बौने पड़ जाते हैं। सोमवती अमावस्या पर्व पर यातायात की व्यवस्था तार-तार हो गई और 16 घंटे तक जाम के हालात बने रहे। अब इस बार फिर से 9 जून को गंगा दशहरा का स्नान पर्व फिर से प्रशासन, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगा। क्योंकि इस स्नान पर्व पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगाघाटों पर उमड़ेंगे।
विज्ञापन

गंगास्नान के लिए स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में राजस्थान, मध्यप्रदेश के श्रद्धालु भी आते हैं। इन श्रद्धालुओं का आना एक दिन पूर्व से ही शुरू हो जाता है। रातोंरात हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के वाहन अलग-अलग स्थानों से गंगास्नान को पहुंचते हैं। श्रद्धालु सोरोंजी, हरि की पौड़ी, लहरा गंगाघाट एवं कछला गंगाघाट पर मुख्य रूप से स्नान करते हैं। बाहर के श्रद्धालु इन्हीं गंगाघाटों पर पहुंचते हैं, जिससे सर्वाधिक दबाव इन्हीं घाटों पर रहता है।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली-मथुरा मार्ग ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का एकमात्र मार्ग है। मार्ग में कहीं भी कोई अवरोध उत्पन्न हो जाए तो कई किलोमीटर लंबा जाम लगने लगता है। यातायात को नियंत्रित करना, वाहनों की पार्किंग कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहता है। कछला और लहरा पर पार्किंग की सुविधाजनक स्थिति न होने के कारण तमाम वाहन चालक सड़कों के किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। जो यातायात अवरुद्ध होने का मुख्य कारण है। इसके अतिरिक्त कासगंज और बदायूं के प्रशासन में समन्वय की कमी भी बड़ा कारण है। ऐसी स्थितियों के बीच अब गंगा दशहरा का स्नान पर्व 9 जून को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कोरोना काल के बाद यह पहला ऐसा मौका था जब श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ पहुंची। गंगा दशहरा पर्व को लेकर इस बार अभी से समीक्षा की जा रही है। रेंज से अतिरिक्त पुलिस मांगी जा रही है। बदायूं जनपद के प्रशासन से भी इस संबंध में वार्ता की जाएगी। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed