फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang truck matter

जिले के ही गैंग ने लूटा था लहसुन लदा ट्रक

Mon, 23 Dec 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
gang truck matter
पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ करते एसपी अजय कुमार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कन्नौज में लहसुन से लदे ट्रक लूटने की वारदात को जिले के ही गैंग ने अंजाम दिया था। बदमाश चालक और खलासी को हाथ पैर बांध कर औंछा क्षेत्र में फेंक गए थे। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर लूटकांड का खुलासा किया। बताया कि घटना शामिल तीन साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। ट्रक और लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि घिरोर क्षेत्र की लहसुन मंडी से 17 दिसंबर की शाम एक ट्रक करीब 473 पैकेट लहसुन (कीमत करीब 25 लाख) को समस्तीपुर बिहार लेकर रवाना हुआ था। कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास चालक बबलू निवासी जंगलू खलीलाबाद संत कबीर नगर और खलासी मोहम्मद रफी निवासी गांव कम्हरिया को बंधक बनाकर कार सवार बदमाश लहसुन से लदा ट्रक लूट ले गए थे। दोनों को देर रात थाना औंछा क्षेत्र में चालक व खलासी को हाथ पैर बांध कर फेंक गए थे।
विज्ञापन

उक्त घटना के बाद से ही पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई थी। एसपी के अनुसार इस बीच रविवार को स्वाट टीम प्रभारी आरएन यादव, थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने टीम के साथ उक्त ट्रक को गांव भगवंतपुर के पास बरामद कर लिया। पुलिस को देख तीन बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस ने विकास पुत्र भंवर सिंह निवासी नगला हार थाना औंछा को गिरफ्तार कर लिया। तीन साथी मोहित पुत्र अनिल यादव निवासी नगला हार, सेंटा उर्फ अरविंद निवासी गांव गुलाबपुर दन्नाहार और सुनील उर्फ सेठी निवासी नगला कांधर थाना एलाऊ की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार ट्रक की रेकी कर रहे थे बदमाश
घिरोर की मंडी से लहसुन लादकर निकले ट्रक की बदमाश लगातार रेकी कर रहे थे। चारों ही बदमाश ट्रक के पीछे ही कार को लगाए थे। कन्नौज क्षेत्र में ट्रक पहुंचने के बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास वारदात को अंजाम देकर लहसुन लदा ट्रक लेकर एलाऊ क्षेत्र में आ गए थे। वहां से माल को खपाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed