फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang Sexual Assault With Girl In Hotel One Men Arrested Crime News

होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी, काम के बहाने मिलने बुलाई थी खुर्जा की युवती

Mon, 10 Jan 2022 12:12 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 12:12 PM IST
सार

पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की छानबीन शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस और पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Gang Sexual Assault With Girl In Hotel One Men Arrested Crime News
demo pic

विस्तार

आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में रविवार को खुर्जा की युवती से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती एक युवक को जानती थी। युवक ने उसे मिलने बुलाया था। इसके बाद होटल में लेकर गया। यहां दुष्कर्म किया। पीड़िता की सूचना के बाद पुलिस देर रात आरोपियों की तलाश में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर राजीव कुमार ने बताया कि खुर्जा निवासी युवती अपना व्यवसाय करती है। रविवार रात 11 बजे युवती ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक युवक से उसकी जान पहचान थी। उससे मिल भी चुकी थी। रविवार को युवक ने उसे फोन किया। आरोप है कि मिलने के लिए बुलाया। इस पर वो आगरा आ गई। युवक उसे ताजगंज क्षेत्र में मिला। उसे गाड़ी में बैठाकर बातचीत करता रहा। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया। उसका दोस्त भी आ गया। होटल के कमरे में दोनों ने दुष्कर्म किया और दोनों उसे छोड़कर चले गए। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed