फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang raped with 12 year old girl in corn field family members found in unconsciousness

Mainpuri News: बालिका को अगवा कर छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, खेत में लहूलुहान मिली पीड़िता

Sat, 27 Aug 2022 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 11:44 AM IST
सार

परिजन किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
gang raped with 12 year old girl in corn field family members found in unconsciousness
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर से 12 साल की बालिका को छह लोग अगवा कर ले गए। इसके बाद खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात तलाश के दौरान बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। सीएचसी से बालिका को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के घर में शुक्रवार की शाम परिजन नहीं थे। करीब आठ बजे वह घर के बाहर थी, तभी गांव के रहने वाले छह आरोपी वहां आए और बालिका को पकड़ कर पास ही खेत में ले गए। वहां आरोपियों ने बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर बच्ची को घर पर न पाकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन

खेत में बेहोश पड़ी मिली बालिका 

देर रात जब खेत में तलाश करने पहुंचे तो वहां मौजूद आरोपियों ने अंदर जाने का विरोध किया, लेकिन परिजन और ग्रामीण अंदर गए। वहां बालिका लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी हुई थी। इस बीच आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया। तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बालिका के साथ दुराचार की घटना सामने आई थी।  बालिका का मेडिकल कराया है। परिवार की तहरीर के आधार पर 6 लोगों के ख़िलाफ़ अभियोग पंजीकृत किया है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed