फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang rape with sister-in-law before testimony in the case of brother-in-law jailed in rape case

Mainpuri: दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद देवर के केस में गवाही से पहले भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कार में डालकर ले गए खेतों की ओर

Tue, 17 May 2022 03:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 May 2022 03:16 PM IST
सार

घिरोर में तंमचा सीने पर रखकर आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान तीसरा साथी भी वहां मौजूद रहा। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Gang rape with sister-in-law before testimony in the case of brother-in-law jailed in rape case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के उस समय अंजाम दिया गया, जब वो दवा लेकर घर वापस आ रही थी। आरोपियों ने उसे खींचकर कर में डाल लिया और खेतों की ओर ले गए। विरोध करने पर उसके सीने पर तमंचा रख दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


दवा लेकर लौट रही थी घर 

महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें आरोप लगाया कि रविवार को वह दवा लेने कस्बा गई थी। वहां से लौटते समय गांव के ही नामजद तीन लोगों ने उसे पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया। एक आरोपी सीने पर तमंचा रखा उसे खेत में ले गया। वहां दो आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तीसरा तमंचा लेकर वहां खड़ा रहा। इस दौरान वह विरोध तक नहीं कर सकी।  

विज्ञापन

देवर के केस में होनी थी गवाही 

वहीं एसपी के आदेश पर सोमवार को शाम तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला का देवर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। मामले में मंगलवार को गवाही होनी है। संभवत मामले में दबाव बनाए जाने को लेकर रिपोर्ट लिखाई गई है।  निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed