{"_id":"65cfb6050aef1d486d01bf94","slug":"gang-rape-of-widow-after-entering-her-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-112802-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा की आपबीती: घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दी ऐसी धमकी...दहशत में है पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा की आपबीती: घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दी ऐसी धमकी...दहशत में है पीड़िता
Sat, 17 Feb 2024 07:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:44 AM IST
सार
विधवा महिला संग आरोपियों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो ये घिनौना काम फिर से दोहराएंगे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि आरोपियों ने दोबारा घटना दोहराने की धमकी दी है। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने एसपी से शिकायत की। बताया कि 12 फरवरी को वह घर पर थी। तभी गांव निवासी दो आरोपी घर में घुस आए। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी तमंचा दिखाते हुए भाग निकले।
दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी धमकी देकर गए हैं कि अगर शिकायत की तो तेरे साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म करेंगे। तुझे कहीं मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोडे़ंगे। वह थाने में शिकायत करने गई लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।