फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang rape of a teenage girl by blackmailing her

इंस्टाग्राम पर हुई भूल: ऐसे जाल में उलझ गई लड़की, 3 दोस्तों ने किया दुष्कर्म; यहीं नहीं रुके दरिंदे

Mon, 09 Oct 2023 02:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 09 Oct 2023 02:43 PM IST
सार

 सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को इंस्टाग्राम पर एक गलती इतनी महंगी पड़ेगी उसने कभी सोचा भी नहीं था। आरोपी तीन दोस्तों ने उसे ऐसे जाल में फंसाया कि वो कुछ समझ ही नहीं पाई। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Gang rape of a teenage girl by blackmailing her
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कासगंज के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपियों ने किशोरी के संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले किशोरी संग चैट कर उसकी अश्लील वीडियो बनाया, इसके बाद ब्लैकमेल करके घटना को अंजाम दिया। घटनाक्रम से अवगत होने पर पीड़िता की मां ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस रविवार की देर शाम को रिपोर्ट दर्ज की। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


दर्ज मामले में अवनीश यादव, विकास यादव और शिवकेश का नाम शामिल है। आरोप है कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से अश्लील चैट किया और अश्लील वीडियो बना कर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे। इसक्रम में 5 अक्तूबर को आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर गांव के बाहर बुर्जी में ले गए। जहां उसके संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए। सुबह के समय जब किशोरी घर वापस घर लौटी, तो परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई। किशोरी की मां ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दी जा रही है। एक को अभी हिरासत में लिया गया है। मां की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed