फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang rape attempt from girl in agra

मार्निंग वॉक पर छात्रा से दरिंदगी की कोशिश, बचाने आए दोस्त को गोली मारी

Fri, 19 May 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 19 May 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
gang rape attempt from girl in agra
गैंगरेप
जगदीशपुरा के मारुति एंक्लेव में गुरुवार को सुबह पांच बजे 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का प्रयास किया गया। वह मार्निंगवॉक के लिए पार्क जा रही थी। रास्ते में चार युवकों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा लिया था। उसके कपडे़ फाड़ डाले। 
विज्ञापन


तभी पहुंचे उसके दोस्त शोभित ने उसे बचाने की कोशिश की। इससे बौखलाए दरिंदों ने पहले उसे पीटा और फिर गोली मार दी। इसके बाद भाग निकले। उधर, शोभित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


छात्रा जगदीशपुरा क्षेत्र की ही एक कालोनी की रहने वाली है। मारुति एंक्लेव में रोजाना मार्निंगवॉक पर जाती है। घटिया आजम खां निवासी 10वीं का छात्र शोभित भी यहीं पर टहलने के लिए आता है। छात्रा कालोनी के गेट नंबर तीन पर पहुंची ही थी, उसे चार युवकों ने घेर लिया। वह कुछ समझ पाती कि उसे खींचकर ले गए, जमीन पर गिरा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवकों ने हाथ पकड़े, दो ने उसके कपड़े फाड़ डाले। तभी शोभित पहुंच गया। छात्रा चीख रही थी। शोभित दरिंदों से भिड़ गया। इस पर वे बौखला गए। उसे चारों ने पीटा और फिर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी है। इसके बाद युवक भाग निकले। शोभित के तहेरे भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा लाइन हाजिर, पीड़िता ने दर्ज कराए बयान

gang rape attempt from girl in agra
यूपी पुलिस
जगदीशपुरा के मारुति एंक्लेव में गुरुवार को मार्निंग वाक पर निकली छात्रा से गैंगरेप की कोशिश और उसे बचाने आए उसके दोस्त को गोली मार दिए जाने की घटना में ढिलाई इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया को भारी पड़ी। एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने सिसौदिया को लाइन हाजिर कर दिया। सिसौदिया के कार्यकाल में जगदीशपुरा में हुई घटनाओं का खुलासा न हो पाने के चलते उनके खिलाफ प्राथमिक जांच के भी आदेश दे दिए हैं। उनकी जगह अभी नई तैनाती नहीं की गई है। 

जगदीशपुरा थाना पुलिस ने एक साथ तीन गलतियां की थीं। वह भी तब जबकि डीजीपी सुलखान सिंह शहर में थे। पहली, इतनी गंभीर घटना की जानकारी अफसरों को नहीं दी। दूसरी, एफआईआर में गैंगरेप का प्रयास दर्ज नहीं किया। तीसरा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी नहीं किया। माना जा रहा है कि इन गलतियों के चलते ही उन्हें हटाया गया है। 

एसएसपी का कहना है कि जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय में हुई घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा था। इसकी जांच एएसपी हरीपर्वत को सौंपी गई है। बता दें, मारुति एंक्लेव में चार युवकों ने दसवीं की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश की थी। उसे बचाने पहुंचे उसके घटिया आजम खां निवासी दोस्त शोभित को गोली मार दी थी।

इंस्पेक्टर को हटा दिए जाने से पुलिस की ढिलाई बंद नहीं हुई। शुक्रवार की शाम तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर पहचान तक नहीं की जा सकी। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित छात्रा के घर जाकर उसका बयान दर्ज किया। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही धाराएं तरमीम कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed