{"_id":"5915691b4f1c1b1d68851db2","slug":"gandhigiri-for-bill-collection-in-agra-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री के गांव में बिजली बिल वसूलने के लिए गांधीगीरी, पढ़िए कैसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री के गांव में बिजली बिल वसूलने के लिए गांधीगीरी, पढ़िए कैसे
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा/ मथुरा
Updated Fri, 12 May 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
गांधीगीरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मंडल में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली के लिए अब गांधीगीरी पर उतर आया है। यहां उपभोक्ताओं को बिजली के बिल के साथ गुलाब के फूल दिए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव वाले क्षेत्र गोवर्धन में भी ऐसा ही हो रहा है।
बता दें कि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से वादा किया है कि यदि उपभोक्ता ईमानदारी से बिल जमा करेंगे तो सरकार 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करेगी। इसके लिए खासकर उन्होंने अपने गृहजनपद मथुरा और आगरा मंडल के सभी उपभोक्ताओं से एमनेस्टी योजना के तहत बकाया बिल जमा करने की अपील की है।
ऊर्जा मंत्री का जिला और मंडल होने के नाते आगरा मंडल में बिजली विभाग के अधिकारी काफी सक्रिय हैं। यहां जल्द से जल्द 24 घंटे बिजली सप्लाई शुरू करने की दिशा में काम हो रहा है। इसके तहत यहां विद्युत वितरण करने वाली इकाई दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने बकाया की वसूली के लिए गांधीगीरी का रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन
यहां आगरा के देहात क्षेत्र और मथुरा जिले में अधिकारी उपभोक्ताओं को बकाया बिल के नोटिस के साथ गुलाब का फूल देकर उनसे बिल जमा करने की अपील कर रहे हैं। गुरुवार को आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में बकाएदारों को गुलाब का फूल भेंट कर उनसे बिल जमा करने की अपील की गई। खंदौली और बरहन क्षेत्र में भी अभियान चला। इस दौरान करीब 10 लाख रुपये राजस्व की वसूली की बात कही जा रही है।
इधर ऊर्जामंत्री के गृहक्षेत्र गोवर्धन में भी डीवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं को बकाया बिल के नोटिस के साथ गुलाब के फूल दिए। एसडीओ राजकुमार ने बताया कि राधाकुंड, गोवर्धन और आसपास क्षेत्र में 50000 से अधिक बकाया राशि वाले 110 उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए।