फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gandhi jayanti people forget khadi clothes

गांधी जयंती: फैशन के दौर में स्वदेशी की पहचान बापू की खादी को भूले लोग

Tue, 02 Oct 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Oct 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti people forget khadi clothes
खादी कपड़ों की दुकान - फोटो : अमर उजाला
भले ही गांधी जयंती पर देशवासी मोहनदास करमचंद गांधी को नमन कर रहे हैं, लेकिन उनके संदेशों को देश भूलता रहा है। स्वदेशी की पहचान और स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंकने वाली बापू की खादी को लोग भूलते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नौजवान, युवा, बच्चे, महिलाएं खादी को भुलाकर रेडीमेड कपड़ों की खरीद में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि खादी खरीदने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। खादी आश्रमों पर अब बिक्री नहीं होती है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश भर में खादी की अलख जगाई थी लेकिन आधुनिक जीवन की दौड़ में अब लोग खादी को भूलते जा रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग केंद्रों पर खादी से बने कुर्ता, पजामा, पेंट, शर्ट के कपड़ों के अलावा दरी, चादर, मेजपोश व अन्य कपड़ों की बिक्री की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खादी की बिक्री कम

पिछले सालों से देखा जा रहा है कि खादी के कपड़ों की खरीदारी के प्रति लोगों में रुझान कम हुआ है। खादी ग्रामोद्योग के 18-20 केंद्र हैं। खादी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार छूट भी देती है लेकिन अब खादी पर छूट की कोई योजना नहीं चल रही।  

फिरोजाबाद के भारतीय खादी ग्राम सेवा संस्थान के मंत्री माधव नरायन यादव का कहना है कि अभी खादी पर छूट की कोई योजना नहीं है। दो अक्तूबर को लखनऊ में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने खादी पर 15-20 प्रतिशत छूट की घोषणा कर सकते हैं। 

वहीं कोटला चुंगी स्थित खादी ग्रामोद्योग केंद्र के प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि खादी के कपड़ों की खरीदारी तो लोग कर रहे हैं लेकिन बिक्री कम हो रही है। फैशन के दौर में खासकर युवा तो खादी को भूल ही गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed