फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gandgi,gandhi jayanti

सफाई व्यवस्था फेल, सड़कों किनारे डंप होता है कूड़ा

Wed, 30 Sep 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
gandgi,gandhi jayanti
शहर के मोहल्ला रघुराजपुरी में सड़क पर पड़ी गंदगी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर में सफाई व्यवस्था फेल हो गई है। सड़कों पर गंदगी है। शहर कूड़ा-कूड़ा नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से स्वच्छता मिशन की शुरुआत की थी। दो अक्तूबर को स्वच्छता मिशन का एक साल और पूरा हो जाएगा। लेकिन, जिले की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की ठोस योजना आज तक नहीं बन सकी। घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़कों के किनारे डंप किया जा रहा है। शहर की अधिकांश सड़कों के किनारे कूड़े का ढेर लगा है। नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की संख्या और संसाधन तो बढ़े, लेकिन सफाई व्यवस्था का स्तर गिरता गया। न तो जलनिकासी की व्यवस्था है और न ही सफाई के लिए बेहतर इंतजाम।
विज्ञापन

एक साल में 68 अंक नीचे आ गई रैकिंग
शहर की सफाई व्यवस्था पर यदि नजर डालें तो पता चलता है कि सत्र 2018-19 में नगर पालिका का सफाई रैकिंग में देश में 297वां स्थान था। वहीं सत्र 2019-20 में यह स्थान 68 अंक खिसक कर 365वें स्थान पर पहुंच गई। रैकिंग गिरने की वजह शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधन एक नजर में
635 सफाईकर्मी
17 टेंपो
04 डीसीएम
04 ट्रैक्टर
03 जेसीबी
02 डंपर
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर खानापूरी की जा रही है। सफाई कर्मचारी सड़क पर ही कूड़ा डालकर चले जाते हैं। - रामवीर सिंह, खरगजीत नगर
अफसर शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं हैं। अगर गंभीर होते तो कूड़ा सड़कों और गलियों में पड़ा नहीं सड़ता। - रमेश चंद्र द्विवेदी, पुलंदरवाली बगिया
मोहल्ले में कई स्थानों पर जलभराव है। नगर पालिका को कई पत्र लिखे गए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब मलेरिया फैलने की संभावना बढ़ गई है। - नीरज गुप्ता, रघुराजपुरी
सफाई कर्मचारी गंदगी को सड़क पर ही छोड़कर चले जाते हैं। कूड़ादान में भी कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। - नीतू गुप्ता, खरगीजत नगर

हमें शहरवासियों का सहयोग नहीं मिल रहा है। शहर में जगह-जगह कूड़ेदान लगवाए गए हैं। बावजूद इसके लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकते हैं। नगर पालिका द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हमें सिर्फ जनता के सहयोग की जरूरत है। - लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed