फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganag, bandh, dam, water lavel

जब जिम्मेदार ही लापरवाह तो कैसे मिले बाढ़ से मुक्ति

Thu, 08 Aug 2019 09:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
ganag, bandh, dam, water lavel
कासगंज कछला गंगाघाट पर बुधवार को गंगा के जलस्तर का दृश्य - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शासन और प्रशासन ने बांध परियोजनाओं को लेकर लापरवाही की हदें पार कर दीं हैं। करीब 10 वर्षों से यह प्रस्ताव शासन में लंबित हैं जिसे लेकर शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं। किसी को भी बाढ़ की त्रासदी झेल रहे ग्रामीणों की सुध नहीं है कि ग्रामीण किन हालातों में रह रहे हैं।
विज्ञापन

मात्र 31 करोड़ लागत के ये प्रस्ताव धन आवंटन के लिए रुके पड़े हैं और पिछले 10 वर्षों में न पिछली और न ही मौजूदा सरकार इन बांधों के निर्माण के लिए धन आवंटन कर सकी है। जन प्रतिनिधियों के पास भी इसका जवाब नहीं हैं। गंगा नदी के दाहिने किनारे पर ग्राम बड़ौदा से दतलाना तक ग्राम बघेला, खड़ेरी, लहरा, कादरवाड़ी, घटिया, बनुपुर सहित अन्य गांव की आबादी एवं कृषि भूमि को बाढ़ सुरक्षा प्रदान करने के लिए 15.4 किलोमीटर लंबाई का तटबंध निर्माण योजना का प्रस्ताव 15 करोड़ 64 लाख रुपये का लंबित है। इसके अलावा समसपुर, नरदौली तटबंध का प्रस्ताव समसपुर से नरदौली तक 21.06 किलोमीटर की लंबाई का प्रस्ताव 16.21 करोड़ लाख रुपये का लंबित है। यह दोनों ही प्रस्ताव प्रदेश की बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति के द्वारा स्वीकृत हैं। इसके बावजूद धन आवंटन नहीं हुआ। यदि ये दोनों बांध बन जाएं तो प्रभावित गांव को बाढ़ से सुरक्षा मिल जाए। बांधों का निर्माण न होने से हर वर्ष जिले के 72 गांव के बाशिंदे बाढ़ की त्रासदी का सामना करने को मजबूर हैं। जनजीवन बेपटरी हो जाने के बाद ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके बाद फिर बाढ़ का सामना करना पड़ता है। बाढ़ प्रभावित इलाके की सड़कें भी टूट जाती हैं जिससे शासन को इन सड़कों को सही कराने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

- बांध बनवाने के लिए लगातार शासन में प्रयास किए जा रहे हैं। सिंचाई मंत्री को भी व्यक्तिगत रूप से मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाके की समस्या की जानकारी दी है। सिंचाई मंत्री ने भरोसा भी दिया है कि शीघ्र ही धन आंवटित किया जाएगा। धन आवंटन की प्रतिक्षा कर रहे हैं। यदि इस माह में धन आवंटित नहीं होता तो पुन: कोशिश की जाएगी। ममतेश शाक्य, विधायक पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दतलाना सहित कई तटबंधों की मरम्मत का धन मिला है। जिनसे दतलाना, कादरगंज सहित अन्य तटबंधों की मरम्मत कराई गई है। कुछ स्टड और परक्यूपाइन के लिए धन मिला था जिससे कटानरोधी काम कराया गया है। जो प्रस्ताव शासन में लंबित हैं उनके लिए बजट की प्रतिक्षा है। पंजाबी शर्मा, जेई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed