{"_id":"64d9ddab3ed2167200003355","slug":"game-in-railway-tatkal-ticket-rpf-caught-tout-recovered-filled-and-blank-forms-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की तत्काल टिकट में खेल: आरपीएफ ने पकड़ा दलाल, भरे और खाली फार्म किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की तत्काल टिकट में खेल: आरपीएफ ने पकड़ा दलाल, भरे और खाली फार्म किए बरामद
Mon, 14 Aug 2023 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:24 PM IST
सार
तत्काल टिकट की कालाबाजारी करता हुए आरपीएफ ने दलाल को पकड़ा है। उसके पास से तत्काल टिकट के भरे और खाली फार्म भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में रेलवे की तत्काल टिकट में खेल करने वाला दलाल आरपीएफ ने दबोच लिया। आरपीएफ और सीपीडीएस की टीम ने सूचना के बाद राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर इस दलाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। आरोपी के पास से टिकट और फार्म बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा कैंट स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि शिकायत मिली कि राजा मंडी स्टेशन पर दलाल तत्काल टिकट की कालाबाजारी कर रहा है। इस पर जांच करने पर धोलीखर निवासी मोहम्मद सुहैल कुरेशी को तत्काल टिकट काउंटर-143 से पकड़ा। इसके पास से तत्काल टिकट, साधारण टिकट, भरे और खाली फार्म बरामद हुए। टिकट की कीमत 3075 रुपए है।
पूछताछ में इसने बताया कि यह स्टेशन पर घूम कर या परिचित लोगों से तत्काल टिकट कराने के लिए सौदा करता था। टिकट की कीमत के अलावा 200 से 250 रुपए अतरिक्त लेता था। Prs खिड़की से तत्काल टिकट बनवाकर बेच देता था।