फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gambusia fish released in water logging area to prevent dengue in Firozabad

Firozabad: डेंगू की रोकथाम के लिए मछलियों का सहारा, जलभराव वाले स्थानों पर छोड़ी गईं 'गंबूजिया'

Sun, 10 Jul 2022 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 02:54 PM IST
सार

नगर निगम प्रशासन डेंगू और संचारी रोगों से बचाव के लिए जुट गया है। जलभराव वाले स्थानों पर जहां एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है, वहीं गंबूजिया मछलियां भी छोड़ी जा रही हैं। 

विज्ञापन
gambusia fish released in water logging area to prevent dengue in Firozabad
तालाब में छोड़ी गईं गंबूजिया मछलियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में डेंगू से बचाव के लिए जलकल विभाग ने शहर के जलभराव वाले स्थानों पर गंबूजिया मछलियां छोड़ी हैं। वर्ष 2021 में शहर में डेंगू के प्रकोप से करीब 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस बार बारिश का मौसम शुरुआत होते ही नगर निगम प्रशासन डेंगू और संचारी रोगों से बचाव के लिए जुट गया है। जलभराव वाले स्थानों पर जहां एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है, वहीं गंबूजिया मछलियां भी छोड़ी जा रही हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात नगर निगम प्रशासन द्वारा नगला गूलरिया, टापाकलां, लालपुर मंडी, हस्मतनगर, रहना, ठारपूटा, प्रेमपुर रैपरा, वासठ, संतनगर, आजादनगर के साथ करीब 27 स्थानों पर गंबूजिया मछलियां छोड़ी गईं। जिससे डेंगू के साथ अन्य मच्छरों के प्रकोप को फैलने से रोका जा सके। जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि जलभराव वाले 27 स्थानों पर गंबूजिया मछलियां डलवाई गईं हैं। 

विज्ञापन

आसपास जलभराव है तो कंट्रोल रूम को दें सूचना 

डेंगू और संचारी रोग से बचाव के लिए नगर निगम ने शनिवार को डेंगू प्रभावित रहे क्षेत्र सैलई, रविदास नगर, अब्बासनगर, प्रेमनगर, प्रतापनगर आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान चलाया। लोगों को जागरुक कर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। लोगों से बताया गया कि घर के आसपास जलभराव होने पर नगर निगम के कंट्रोल रूम में सूचना दें। इस दौरान एंटीलार्वा, पायरेथ्रम का छिड़काव कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 10 जगहों पर मिला लार्वा

सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि शहर में 10 जगहों पर लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। लार्वा को खत्म कराने के लिए गंबूजिया मछलियां छोड़ी जा रही हैं। बता दें कि बारिश के मौसम में तालाब और प्लाटों में जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू मच्छर का लार्वा पनपता है। गंबूजिया मछली एक दिन में 200 से अधिक लार्वा को खा लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed