फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Galla Mandi was jammed continuously for 5 hours

Agra News: गल्ला मंडी पर 5 घंटे तक लगातार लगा रहा जाम

Tue, 04 Jul 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Galla Mandi was jammed continuously for 5 hours
कासगंज। इन दिनों गल्ला मंडी में किसान मक्का की फसल लेकर सैंकड़ों की संख्या में वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। आमदनी का दबाव अधिक होने के कारण मंडी में भीड़ है। 25 हजार क्विंटल मक्का प्रतिदिन पहुंचने का कारोबारियों का अनुमान है। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने के बावजूद मंडी प्रशासन केवल मंडी का एक ही गेट खोलता है, जिससे एक ही गेट से वाहनों का प्रवेश व निकास होता है।
विज्ञापन



यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है और निदान नहीं होने पर आगे भी बनी रहेगी। किसानों और कारोबारियों ने जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान की मांग की है। गल्ला मंडी अमांपुर रोड की चौड़ाई भी कम है। आमने-सामने से दो वाहन एक साथ निकलने पर असुविधा होती है। मंडी के आसपास वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यह वाहन फंस जाते है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे के बाद जाम का लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन


किसानों के वाहन कतारबद्ध होकर मंडी की ओर पहुंचने वहीं मंडी से निकलकर मक्का के ट्रैक्टरों की धर्मकांटा तौल कराने के लिए वाहनों का निकलना शुरू हुआ और इसी के साथ ही जाम फंस लग गया। करीब 5 घंटे तक जाम के हालात बने रहे। यहां जाम की व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए यातायाता पुलिस तो छोड़िए होमगार्ड तक तैनात नहीं रहता है, जबकि यह नगर का महत्वपूर्ण इलाका है। अमांपुर की ओर आने जाने वाला ट्रैफिक भी इसी मार्ग से निकलता है। लोग इस मार्ग से जाने में कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed