फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gajak businessman son received death threats in Agra police is probing matter

Agra: 'केशू के खून से खेली जाएगी होली, बचा सकता है तो बचा ले', पत्र पढ़कर दहशत में व्यापारी का परिवार

Mon, 13 Mar 2023 11:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 11:27 PM IST
सार

'केशू के खून से खेली जाएगी होली, बचा सकता है तो बचा ले', ये लाइन एक पत्र में लिखी गई थी। जो आगरा के एक व्यापारी के घर आया था। पत्र पढ़कर परिवार के लोगों में दहशत है। वह पांच दिन से घर में कैद हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Gajak businessman son received death threats in Agra police is probing matter
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गजक व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। सात मार्च को घर पर स्पीड पोस्ट से पत्र भेजा गया था। पत्र मिलने के बाद से परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र के देहली गेट का है। यहां के निवासी लक्ष्मी नरायन गर्ग, मनोहर लाल दौलतराम गर्ग फर्म के संचालक हैं। इनकी कमला नगर में दुकान है। उनके भाई दिनेश गर्ग ने बताया कि 7 मार्च की सुबह 8 बजे वो और उनके भाई लक्ष्मी नरायन के परिवार के 12 लोग वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। घर पर उनका बेटा रितिक और भाई का बेटा केशव उर्फ केशू रह गए थे। दोपहर में 12 बजे स्पीड पोस्ट से एक पत्र आया।
विज्ञापन

दहशत से पांच दिन घर में कैद रहे बच्चे

दिनेश ने बताया कि पत्र में लिखा था कि बिच्छू (लक्ष्मी नरायन का घर का नाम) यह होली केशू के खून की होली होगी बचेगा नहीं, इस बार तू तो बाहर है। बचा पाए तो बचा ले। पत्र पढ़कर केशव और रितिक घबरा गए। उन्होंने पिता को जानकारी नहीं दी। पांच दिन घर में ही कैद रहे। 12 मार्च को वो घर आए तो जानकारी हुई। इस पर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gajak businessman son received death threats in Agra police is probing matter
व्यापारी को मिला धमकी भरा पत्र - फोटो : अमर उजाला

किसी परिचित पर शक

पुलिस की जांच में पता चला कि पत्र किसी मनोज यादव निवासी एटा ने भेजा है। एक फोन नंबर भी लिखा था। यह बुलंदशहर के किसी महंत का था। पुलिस अब नंबर और पत्र भेजने वाले की तलाश कर रही है। उधर, आशंका है कि पत्र भेजने वाला गजक व्यापारी के परिवार को अच्छे से जानता है। पत्र में पिता-पुत्र के घर के नाम लिखे हुए हैं। यह भी पता है कि परिवार के लोग बाहर गए हुए हैं। पुलिस अब परिवार के लोगों की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

परिवार में विवाद आया सामने

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि धमकी भरे पत्र के मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। गजक व्यापारी का परिवार में भी विवाद सामने आया है। आशंका इसी विवाद में धमकी देने की है। फिलहाल जांच की जा रही है। पत्र कहां से आया? इसके बारे में डाक विभाग से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed