{"_id":"64e9adf1f4c4d4eaf20775d8","slug":"gajab-ka-shake-traffic-jam-flavor-is-available-there-are-30-more-flavors-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का है ये शेक: मिलता है ट्रैफिक जाम का फ्लेवर, लगती है लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का है ये शेक: मिलता है ट्रैफिक जाम का फ्लेवर, लगती है लोगों की भीड़
Sat, 26 Aug 2023 04:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Aug 2023 04:11 PM IST
सार
आगरा के संजय प्लेस में 30 तरह के शेक मिलते हैं। इनमें से एक फ्लेवर ट्रैफिक जाम का भी है। इस शेक को 12 तरह के फल डालकर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम शेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको शेक पीने का शौक है और वो भी अलग-अलग फ्लेवर का, तो संजय प्लेस मुफीद जगह है। यहां मनीष जूसी एंड शेक कॉर्नर पर आपको 30 तरह के शेक पीने को मिल जाएंगे। इस स्टॉल पर एक स्पेशल फ्लेवर ट्रैफिक जाम शेक भी है।
स्टॉल संचालक अमर चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक जाम शेक में 12 तरह के फल जैसे कीवी, स्ट्राबेरी, केला, चीकू, सेब, अनार आदि कई तरह के फल और 4 तरह की आइसक्रीम मिलाते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बहुत अच्छा है। यह लोगों को खूब भाता है। हमारे यहां 40 रुपये से लेकर 160 रुपये तक के शेक मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टॉल संचालक अमर चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक जाम शेक में 12 तरह के फल जैसे कीवी, स्ट्राबेरी, केला, चीकू, सेब, अनार आदि कई तरह के फल और 4 तरह की आइसक्रीम मिलाते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बहुत अच्छा है। यह लोगों को खूब भाता है। हमारे यहां 40 रुपये से लेकर 160 रुपये तक के शेक मिलते हैं।
विज्ञापन
पिता से उधार लेकर शुरू किया काम
अमर ने बताया कि वह बिहार के हैं। पिता दिल्ली में जूस की ठेल लगाते थे। काम नहीं चला तो मामा के पास आगरा आकर जूस की ठेल लगाई। संजय प्लेस में शहीद स्मारक के सामने पार्क के जीर्णोद्धार के वक्त ठेल हटा दी गई। पिता काम बंद कर बिहार जाने की बोलने लगे तो पिता से 50 हजार रुपये उधार लेकर अपने दोस्तों के सहयोग से काम शुरू किया। नए-नए शेक बनाया अब सबसे ज्यादा शेक यहीं मिलते हैं।
विज्ञापन