फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gabbar arrested in police encounter had shot a youth in a dispute over gambling

Agra Crime News: पुलिस मुठभेड़ में गब्बर गिरफ्तार, जुए में विवाद में युवक को मारी थी गोली

Sat, 17 May 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 09:14 AM IST
सार

जुए के विवाद में युवक को गोली मारने वाले गब्बर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान गब्बर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसने हथियार डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Gabbar arrested in police encounter had shot a youth in a dispute over gambling
पुलिस मुठभेड़ में गब्बर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में मलूपुर अंडरपास के निकट पुलिस ने गोलीबारी के आरोपी गब्बर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसे पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव उजरई मलुपुर के रजवाहा के पास 3 मई को जुए के विवाद के बाद बाइक सवार युवक सचिन को गोली मारकर घायल किया गया था। इस घटना में सचिन और उसके दोस्त दीपक पर हमला किया गया था, जिसमें सचिन घायल हो गया था और उसकी बाइक पर भी दो गोलियां लगी थीं।

 

घायल सचिन की तहरीर पर थाना बरहन के गढ़ी खांडा निवासी विजय सिंह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने 3 आरोपियों विजय सिंह, सादाबाद निवासी गोपाल और खंदौली के पर्वतपुर निवासी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि केस में वांछित चौथा आरोपी, गढ़ी अजीता निवासी गब्बर सिंह, मलूपुर अंडरपास के पास है। पुलिस ने घेराबंदी की तो गब्बर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गब्बर घायल हो गया। उससे एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed