फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   G-20 will be seen on ticket of Taj in Agra and it will also be hosted in Etmaddaula

Agra: ताज के टिकट पर नजर आएगा जी-20, एत्माद्दौला में भी दिखेगी मेजबानी, स्मारकों पर संरक्षण कार्य जारी

Tue, 10 Jan 2023 07:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 07:59 AM IST
सार

जी-20 देशों की पहली बैठक आगरा में होनी है। इसके लिए जिला प्रशासन व नगर निगम तैयारियों पर जुटा हुआ है। ऐतिहासिक स्मारकों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है।        

विज्ञापन
G-20 will be seen on ticket of Taj in Agra and it will also be hosted in Etmaddaula
जी-20 बैठक की तैयारियां जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी में प्रस्तावित जी-20 की पहली बैठक आगरा में होगी। बैठक से पहले ताजमहल के पश्चिमी गेट टॉयलेट को तैयार किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने रॉयल गेट के बांयी ओर पश्चिमी छोर पर बने टॉयलेट ब्लॉक को संवारने का काम शुरू किया है। यहां नए सिरे से टाइल्स समेत सभी एसेसरीज को लगाई जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के साथ ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, अकबर का मकबरा सिकंदरा और एत्माद्दौला स्मारक में संरक्षण और सफाई कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

एएसआई ने जी-20 के लोगो के साथ पत्राचार शुरू किए

ताजमहल में जी-20 मेहमानों के आने से पहले रॉयल गेट से मुख्य मकबरे के बीच के लाल पत्थर के फर्श के गले हुए पत्थरों को बदलने का सिलसिला जारी है। चमेली फर्श और नहर के किनारे के टूटे और गले पत्थरों को बदला जा रहा है। आगरा किला की बाहरी दीवार पर संरक्षण कार्य जारी है तो अकबर के मकबरे सिकंदरा में दालान के पांच गले हुए खंभों का बदला जा रहा है ताकि जी-20 मेहमानों के आने से पहले स्मारक बेहतर नजर आ सकें। एएसआई ने जी-20 के लोगो के साथ ही अब पत्राचार शुरू किए हैं। 

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर ताजमहल के पश्चिमी गेट टॉयलेट को बदला जा रहा है। यहां नए सिरे से काम किया जा रहा है। एत्माद्दौला स्मारक के गेट पर जी-20 का लोगो लगाया गया है। अब आगरा में पांच प्रमुख स्मारकों पर जी-20 का लोगो नजर आ रहा है। जो मेहमान आएंगे, उन्हें देश की धरोहर का संरक्षण भी दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताज के टिकट पर नजर आएगा जी-20

एएसआई की वेबसाइट और सभी पत्राचार में जी-20 का लोगो दिखने लगा है तो पांच स्मारकों पर भी लोगो जी-20 की मेजबानी को बयां कर रहे हैं। अब ताजमहल समेत सभी केंद्रीय स्मारकों के टिकट पर भी जी-20 का लोगो नजर आएगा। इसके लिए संस्कृति मंत्रालय में कवायद चल रही है। वेबसाइट से जो टिकट जारी होंगे, उन पर जी-20 का लोगो नजर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed