फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   g-20 Guests Will Visit Taj Mahal Agra Fort And Itmad-ud-daulah Memorial will remain closed for the whole day

जी-20: पूरे दिन बंद रहेगा ताजमहल और किला, आम पर्यटक नहीं कर सकेंगे दीदार

Wed, 01 Feb 2023 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 11:25 AM IST
सार

दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल अभी तक केवल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राजा के लिए ही बंद होता आया है। चार घंटों के लिए यह बंद किया जाता है, पर यह पहला मौका है जब जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के लिए बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
g-20 Guests Will Visit Taj Mahal Agra Fort And Itmad-ud-daulah Memorial will remain closed for the whole day
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल और आगरा किला 12 फरवरी को आम पर्यटकों के लिए पूरे दिन बंद रहेंगे। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण कार्यक्रम के कारण दोनों स्मारकों को आम पर्यटकों के लिए बंद रखने का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


जी-20 के मेहमान एत्माद्उद्दौला भी देखने के लिए जाएंगे, लेकिन इसे बंद करने का फैसला 10 फरवरी को किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुख्यालय ने ताज और किला को बंद करने के साथ एत्मादउद्दौला के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद को अधिकृत किया है। इस मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताज और किले को पूरे दिन पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा, केवल मेहमान ही प्रवेश करेंगे। जल्द ही वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड कर दी जाएगी और वेबसाइट पर ताज और किले का 12 फरवरी का टिकट बुक नहीं होगा।
विज्ञापन

तीन दिन आगरा में रहेंगे मेहमान

जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल 10 फरवरी की रात तक आगरा आ जाएंगे। 11 फरवरी को महिला सशक्तीकरण को लेकर होने वाले सम्मेलन में जी-20 प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेगा। इसके बाद 12 फरवरी को वह स्मारकों को भ्रमण करने जाएंगे, जिनमें सबसे पहले ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला देखेंगे। जी-20 डेलीगेशन के लिए पहले इन स्मारकों को तीन से चार घंटे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया था। भ्रमण के समय तय नहीं होने के कारण बंद होने का समय जारी नहीं किया गया था। मगर, अब पूरे दिन दोनों स्मारकों को बंद रखने के आदेश आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्राध्यक्ष के लिए होता है बंद

दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल अभी तक केवल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राजा के लिए ही बंद होता आया है। चार घंटों के लिए यह बंद किया जाता है, पर यह पहला मौका है जब जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के लिए बंद किया जाएगा। अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ। कई बार ऐसा भी हुआ, जब राष्ट्राध्यक्षों ने ताजमहल को बंद करने की जगह आम पर्यटकों के साथ ताज देखने की इच्छा जाहिर की है। तब सेंट्रल टैंक वाली नहरों के पाथवे को आम लोगों के लिए बंद कर उससे वीआईपी मेहमान को ताज के गुंबद तक ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed