फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   funeral parlor

वृंदावन में आधुनिक शवदाह गृह का ट्रायल शुरू

Wed, 29 Jul 2020 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
funeral parlor
मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग में बन रहा है नया शवदाह गृह। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अगले माह से वृंदावन में आधुनिक शवदाह गृह काम करना शुरू कर देगा। इसका ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रायल दौरान पॉल्यूशन फ्री संबंधी प्लांट के संचालन में खामियां सामने आई हैं, जिन्हें सुधार के लिए ग्रीन रिव्यूलेशन फाउंडेशन को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा वृंदावन में करीब 3.39 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य अब अंतिम चरण में है। यमुना किनारे केसी घाट के निकट तैयार हो रहे इस आधुनिक शवदाह गृह में पॉल्यूशन फ्री अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए आठ मशीन लगाई गई हैं। यह मशीन गाय के गोबर से तैयार होने वाले उपलों से शव का अंतिम संस्कार करेंगी। इस दौरान धुआं खुले आसमान में नहीं जाएगा। लेकिन मंगलवार को एक मशीन पर किए गए ट्रायल के दौरान बड़ी मात्रा में धुआं निकला और परिसर में फैल गया। इस पर ट्रायल के दौरान मौजूद अधिकारियों ने अप्रसन्नता व्यक्त की। इसमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। 30 अगस्त तक इस नवनिर्मित शवदाह गृह का संपूर्ण कार्य पूर्ण करना है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन शवदाह गृह का ट्रायल शुरू हुआ है। इसमें कुछ खामियां भी सामने आई हैं। संबंधित एजेंसी को सुधार के निर्देश दिए हैं। अभी और भी कार्य होना बाकी है। इसके लिए एक माह का वक्त भी संबंधित एजेंसियों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कौशलेंद्र चौधरी, एक्सईएन मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण
शवदाह गृह में बनेगी ग्रह नक्षत्र वाटिका
यमुना के केसीघाट के निकट तैयार हो रहे आधुनिक शवदाह गृह में ग्रह नक्षत्र वाटिका स्थापना हो रही है। इसके लिए स्थल चयनित करते हुए ग्रह नक्षत्र के मुताबिक स्थापित होने वाले पौधों को रोपने की व्यवस्था की दी गई है। वहीं, आधुनिक शवदाह गृह में गाय के गोबर से उपले तैयार किए जाएंगे। इसके लिए यहां उपले तैयार करने वाली मशीन लगाई जाएगी। इन्हीं उपलों से शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed