लॉकडाउन: आगरा में रहेगी पूर्ण तालाबंदी, सिर्फ दूध-दवा की दुकानें और अस्पताल खुलेंगे
आपातस्थिति के लिए 800 वेंडर्स हैं, डोर-टू डोर डिलीवरी करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक ताजनगरी में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 11 और 12 जुलाई को सिर्फ दूध और दवा की दुकानें ही खुलेंगी। अस्पतालों पर कोई पाबंदी नहीं है, वे भी खुले रहेंगे।
दिए थे संकेत: आगरा में कोरोना: नहीं सुधरे हालात तो इन इलाकों में फिर होगा लॉकडाउन, डीएम ने दी चेतावनी
डीएम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर डोर-स्टेप डिलीवरी के लिए 800 वेंडर्स को लगाया जाएगा। इनकी मदद लॉकडाउन में ली जा चुकी है। शनिवार और रविवार होने के कारण दो दिन बिना किसी आपूर्ति के प्रबंधन के काम कर सकते हैं।
डीएम ने बताया कि शहर हो या देहात निर्माण इकाइयां खुलेंगी। इन्हें पाबंदी से बाहर रखा गया है। निर्माण इकाइयों में कार्यरत लोग लॉकडाउन के दौरान जारी पास का इस्तेमाल करें या फिर वे इकाइयों की ओर से जारी अपने पास उपयोग में लाएं।
बेवजह निकले तो कटेगा चालान: एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। शहर में चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस तैनात की जाएगी। कोई बगैर जरूरी काम के घर से बाहर निकला तो उसका चालान काटा जाएगा। जो बगैर मास्क लगाए मिला, उस पर जुर्माना होगा।
तीन दुकानें 72 घंटे के लिए बंद कराईं
लुहार गली की तीन दुकानों को 72 घंटे के लिए बंद कराया है। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया अजीत जैन पुत्र धर्मचंद्र की हौजरी की दुकान, शास्त्री मार्केट लोहार गली, सचिन पुत्र गणेश प्रसाद, खिलौने की दुकान, लोहार गली और पवन कुमार पुत्र गौरीशंकर, राखी की दुकान-कन्हैया मार्केट में कार्रवाई की गई है। यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था।