{"_id":"5f069b408ebc3e74a86cb870","slug":"lockdown-may-apply-again-in-agra-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: नहीं सुधरे हालात तो इन इलाकों में फिर होगा लॉकडाउन, डीएम ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: नहीं सुधरे हालात तो इन इलाकों में फिर होगा लॉकडाउन, डीएम ने दी चेतावनी
Thu, 09 Jul 2020 09:51 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:51 AM IST
सार
शहर के दो बाजारों में पांच दिन में आठ व्यापारी संक्रमित मिले
सोमवार से मंटोला-कोतवाली क्षेत्र में लागू हो सकता है लॉकडाउन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाजारों में पांच दिन में आठ व्यापारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी वजह सामाजिक दूरी का पालन न होना और मास्क न लगाना मानी जा रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) प्रभु एन सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर चार दिन में यहां हालात नहीं सुधरे, तो मंटोला और कोतवाली क्षेत्र के बाजारों को 14 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया जाएगा।
कोरोना संक्रमित मिले व्यापारियों में पांच सराफा बाजार के हैं। तीन कपड़ा बाजार से हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ गई है। इन सभी जगह की निगरानी कड़ी कर दी गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है।
अगर भीड़ नियंत्रित नहीं हुई, दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन, मास्क और बचाव के अन्य इंतजाम व्यापारियों ने नहीं अपनाए तो सोमवार से 14 दिन का लॉकडाउन किया जाएगा। दोनों थाना क्षेत्रों में घने बाजार हैं। इन्हें संवेदनशील मानते हुए बफर जोन घोषित किया जाएगा।

आवाजाही पर होगा पूर्ण प्रतिबंध
डीएम ने कहा कि अगर 14 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया तो बाजार नहीं खुलेंगे। लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन इलाकों में सिर्फ अति आवश्यक कार्य से ही लोग निकल सकेंगे।
चार दिन जरूरी काम के लिए ही निकलें
प्रशासन ने चार दिन के लिए क्षेत्रों में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी भी जारी की है। डीएम का कहना है कि सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें।
नौ दुकानों पर कार्रवाई
पुराने बाजार में दुकानों पर नियमों का पालन नहीं होने पर बुधवार को पुलिस ने नौ दुकानों पर कार्रवाई की। चार दुकानें सील की गईं जबकि पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं।
इन बाजारों में खतरा
सुभाष बाजार, किनारी बाजार, सर्राफा मार्केट, रावतपाड़ा बाजार, फव्वारा बाजार, लुहार गली क्षेत्र।

एक साथ न खोले दुकानें
डीएम ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि एक समय पर एक साथ दुकानें न खोलीं जाएं। दुकानों को एक-एक घंटे के अंतराल पर खोला जाए ताकि बाजारों में भीड़ न लगे। अल्टीमेटम के दौरान नियमों का पालन हो रहा है या नहीं इस संबंध में थाना कमेटियां चार दिन तक जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट देंगी।
ये दुकानें 72 घंटे के लिए सील
1. प्रदीप पुत्र ब्रज किशोर निवासी फुलटट्टी बाजार। सर्राफा की दुकान।
2. सुधीर कुमार पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी दयालबाग। पेपर प्रिंट मैटेरियल दुकान फुलट्टी बाजार में।
3. राजकुमार जैन पुत्र गोविंद प्रसाद निवासी मोती कटरा। बर्तन भंडार दुकान किनारी बाजार में।
4. अनिल कुमार वर्मा पुत्र नितिन कुमार निवासी मोती कटरा। मयूर रेडिया मुबारक महल फुव्वारा में।