फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fuel Tanker Crashes in Agra, Petrol and Diesel Spill on Highway as Locals Rush to Collect Fuel

हाईवे पर बहने लगा पेट्रोल और डीजल: ड्रम-बाल्टियां लेकर दौड़े लोग, तेल को लूटने मची होड़, पुलिस भी रह गई हैरान

Sat, 03 Oct 2026 08:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 08:41 AM IST
सार

टैंकर परिचालक के अनुसार उसमें करीब 3000 लीटर पेट्रोल और 9000 लीटर डीजल था, जिसे एत्मादपुर डिपो से फिरोजाबाद के रसूलाबाद ले जाया जा रहा था।
 

विज्ञापन
Fuel Tanker Crashes in Agra, Petrol and Diesel Spill on Highway as Locals Rush to Collect Fuel
हाईवे पर बहा तेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से पेट्रोल-डीजल लेकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा टैंकर शनिवार सुबह 7:45 बजे हाईवे स्थित फतेह सिंह की पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का टैंक फट गया और उसमें भरा पेट्रोल-डीजल हाईवे पर बहने लगा।
विज्ञापन




तेल का रिसाव होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के स्थानीय लोग ड्रम और बाल्टियां लेकर हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बह रहे पेट्रोल-डीजल को भरने की होड़ लग गई। इससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


टैंकर के परिचालक शिवदत्त ने बताया कि वह एत्मादपुर इंडियन ऑयल डिपो से करीब 3000 लीटर पेट्रोल और 9000 लीटर डीजल लेकर रसूलाबाद जा रहे थे। फतेह सिंह की पुलिया पर फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का टैंक फट गया और तेल का रिसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक के अनुसार तेल का हिसाब होने के बाद करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed