फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA team raids Slaughter House

एफएसडीए टीम का स्लॉटर हाउस पर छापा, कई खामियां मिलीं, तलब की रिपोर्ट

Sat, 28 Jul 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 28 Jul 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
FSDA team raids Slaughter House
स्लॉटर हाउस पर छापा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शनिवार को कुबेरपुर स्थित स्लाटर हाउस एचएमए फूड एक्सपोर्ट लिमिटेड पर छापा मारा। पशुओं की मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी, प्लेट-हुक में जंग लगी हुई थी। एफएसडीए ने स्लाटर हाउस संचालक को सुधार का नोटिस दिया है। तीन साल के पशु वध का विवरण तलब किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और एफएसडीए को जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल की ओर से शिकायत मिली कि इस स्लाटर हाउस में तय पशुओं से अधिक वध हो रहा है, व्यवस्थाएं भी मानकों के अनुरूप नहीं और वित्तीय अनियमितताएं हैं। 
विज्ञापन


इस पर टीम ने स्लाटर हाउस पर छापा मारा। निरीक्षण करने पर पाया कि ट्रे वाशिंग सेक्शन, चिलर सेक्शन में हुक और वॉल गार्ड में जंग लगी प्लेटें थी। कोनों में ही निस्प्रयोज्म सामग्री जमी हुई थी। दीवार-छतों पर सीलन थी, प्लास्टर गिर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गैलरी में पानी भरा हुआ था। मकड़ी के जाल लगे हुए थे। पशुओं की मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं थी। मांस उत्पादकों को प्रदूषण रहित करने के संबंधी साक्ष्य भी नहीं मिले थे। स्लाटर हाउस संचालक से पिछले तीन साल में कितने पशु वध किए, मांस कहां-कहां सप्लाई किया, इसकी रिपोर्ट मांगी है। 

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि पशुओं के मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी, गंदगी थी, कर्मचारी ग्लब्स, जूते नहीं पहने हुए थे। नोटिस देकर तीन साल के पशु वध की रिपोर्ट मांगी है। शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed