{"_id":"69cd65b16badf7a2510c6c3a","slug":"fsda-team-raids-21-blood-banks-in-up-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खून की जांच और भंडारण में मिली गड़बड़ी, 12 जिलों के अफसरों ने दो दिन की जांच; इन ब्लड बैंकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खून की जांच और भंडारण में मिली गड़बड़ी, 12 जिलों के अफसरों ने दो दिन की जांच; इन ब्लड बैंकों पर कार्रवाई
Thu, 02 Apr 2026 12:06 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:06 AM IST
सार
टीम को जांच के दाैरान कितने यूनिट आए, किन मरीजों को दिए, चिकित्सक की रसीद समेत कई तरह की गड़बड़ी मिलीं। इस पर कई ब्लड बैंक पर रक्त का भंडारण करने और मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी है। अगर किसी ब्लड बैंक में रोक के बावजूद कार्य जारी रखा तो लाइसेंस निलंबित होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) मुख्यालय की विशेष टीम को पांच ब्लड बैंकों में घोर लापरवाही मिली है। रक्त की जांच और भंडारण के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली है। प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला। कोल्ड चेन का तापमान भी नियंत्रित नहीं मिला। ऐसे में इन ब्लड बैंक के रक्त भंडारण और आपूर्ति पर रोक लगा दी है। नोटिस भी दिया है।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि एफएसडीए की लखनऊ मुख्यालय की टीम ने दो दिन में 21 ब्लड बैंक की जांच की गई। इनमें कोल्ड चेन मेंटेन नहीं था। खून की जांच करने वाला स्टाफ प्रशिक्षित नहीं था। इससे मानक के अनुरूप खून की जांच नहीं हो रही थी। कई जरूरी उपकरणों की भी कमी पाई गई। यहां तक कि रक्त की यूनिट के रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी मिली। कितने यूनिट आए, किन मरीजों को दिए, चिकित्सक की रसीद समेत कई तरह की गड़बड़ी पाई गई। इस पर पांच ब्लड बैंक पर रक्त का भंडारण करने और मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी है। अगर किसी ब्लड बैंक में रोक के बावजूद कार्य जारी रखा तो लाइसेंस निलंबित होगा।

मरीज की जान से है खिलवाड़
आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच का कहना है कि मरीज के इलाज में रक्त की जरूरत पड़ती है। मानकों पर खून की जांच नहीं होने और तय तापमान पर ब्लड नहीं रखे जाने से मरीज में दुष्प्रभाव का खतरा रहता है। बीमारियां और संक्रमण बनने का भी खतरा है।

12 जिलों के अधिकारियों ने दो दिन की जांच
शासन को शिकायत मिली कि ब्लड बैंक में रक्त की यूनिटों के रखरखाव और लेनदेन में गड़बड़ी हो रही है। प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं है। इस पर शासन स्तर पर 12 जिलों के अधिकारियों की टीम बनाई। इसमें 17 जिलों में टीम ने ब्लड बैंक में 29-30 मार्च को छापा मारकर जांच की। कार्रवाई में स्थानीय कार्यालय के अधिकारियों को शामिल नहीं किया।
इन ब्लड बैंकों पर की कार्रवाई:-
आगरा चैरिटेबल ब्लड सेंटर
जयहिंद चैरिटेबल ब्लड सेंटर
लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर
श्रीबालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर
जगदंबा चैरिटेबल ब्लड सेंटर
ये भी पढ़ें-Agra News: खेत में मिला व्यक्ति का अधजला शव, दहशत में आए लोग; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस