फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Partially burnt body of man found in field

Agra News: खेत में मिला व्यक्ति का अधजला शव, दहशत में आए लोग; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Wed, 01 Apr 2026 10:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 01 Apr 2026 10:42 PM IST
सार

आगरा के सैंया क्षेत्र में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Partially burnt body of man found in field
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सैंया में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार को बजरंग धाम काॅलोनी के पास गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का अधजला शव मिला। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। मृतक के आसपास का ही होने का अनुमान है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पहचान होने पर ही हत्या का कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन


बुधवार रात करीबन 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्वालियर हाईवे स्थित एक गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसे कुत्ते नोंचकर खा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। एसीपी सैंया और ट्रेनी आईपीएस अभय डागा भी पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि मृतक का शरीर पूरी तरह से जला हुआ है। कपड़े भी जल गए थे। शर्ट और पेंट का एक टुकड़ा ही बचा था। शर्ट गुलाबी रंग और पेंट नीले रंग की थी। पुलिस ने घटनास्थल पर तलाश की, लेकिन मृतक की पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं मिला। 
विज्ञापन


आशंका है कि हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को जलाया गया। पूरी तरह से शव नहीं जल सका। इसके बाद शव को खेते में लाकर फेंक दिया गया। घटनास्थल पर जलाने के प्रमाण नहीं मिले है। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिला सकी। बाद में फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed