Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA team raided Sikandra Mandi 110 kg of rotten vegetables were thrown away

Agra: सिकंदरा मंडी में एफएसडीए की टीम का छापा, फिकवाईं गईं 110 किलो सड़ी-गली सब्जियां

Sat, 12 Jul 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 09:21 AM IST
सार

 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सिकंदरा सब्जी मंडी में छापा मारा। इस दौरान यहां से 110 किलो सड़ी-गली सब्जियां फिकवाईं गईं।
 

विज्ञापन
FSDA team raided Sikandra Mandi 110 kg of rotten vegetables were thrown away
सिकंदरा मंडी में एफएसडीए की टीम का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश में खराब हो चुकी सब्जियों को बेचने की शिकायत मिलने पर सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। सहायक आयुक्त खाद्य-2 महेंद्र श्रीवास्तव की टीम ने सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी का शुक्रवार दोपहर निरीक्षण किया, जहां 110 किलो सड़ी-गली सब्जियां पाई गईं। टीम ने इन्हें फिंकवाया।
विज्ञापन


इनमें 15 किग्रा मिर्च, 60 किग्रा पत्ता गोभी, करेला 15 किग्रा, परवल 10 किग्रा, चुकंदर 10 किग्रा नष्ट कराई गईं। एफएसडीए की टीम ने सब्जी मंडी के विक्रेताओं और आढ़तियों से कहा कि वह फल एवं सब्जियों का उचित रखरखाव करें और सड़ी-गली सब्जियों को न बेचें।
विज्ञापन


मंडी में कीचड़ की भरमार, चलना मुहाल
सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में दो दिन की बारिश के बाद व्यापार करना मुश्किल हो गया। यहां कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों का पैदल निकलना कठिन है। सड़ी-गली सब्जियों को फेंकने के कारण दुर्गंध है, वहीं जगह-जगह पानी भर जाने के कारण दुकानदार भी व्यापार नहीं कर पा रहे। फल मंडी और सब्जी मंडी की ओर के गेट के पास कचरे के ढेर लगे हैं, जबकि कीचड़ के कारण पैर फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed