{"_id":"5a718e604f1c1b83268b7925","slug":"fsda-team-raided-in-warehouse-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हो जाएं सावधान, बाजार में बिक रहा इस कंपनी का नकली माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो जाएं सावधान, बाजार में बिक रहा इस कंपनी का नकली माल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 31 Jan 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने छत्ता बाजार स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 600 लीटर सोयाबीन रिफाइंड सील कर दिया।
यहां चंबल-फार्च्यून कंपनी के नाम पर मिलावटी तेल बेचा जा रहा था। जांच के लिए टीम ने दो नमूने भी लिए हैं। एक गोदाम मालिक पर कंपनी की ओर से एफआईआर कराई गई है।
फार्च्यून कंपनी के विजिलेंस टीम की शिकायत पर एफएसडीए ने दरेसी बाजार स्थित आगरा-भोगांव ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा मारा। यहां फार्च्यून कंपनी के 15 लीटर के 40 टिन मिले।
कंपनी की टीम ने जब इनके बिल जांचे तो ये कंपनी को प्रोडक्ट नहीं निकला। इस पर इनको सील कर दिया, यहां से जांच के लिए दो नमूने लिए गए।

किया सीज
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी कार्रवाई चंबल कंपनी की विजिलेंस टीम की शिकायत पर दरेसी गर्ग एंड ब्रदर्स के यहां छापा मारा। यह गोदाम बंद मिला। दरअसल, चंबल ब्रांड की विजिलेंस टीम और फिरोजाबाद की एफएसडीए की टीम के साथ मंगलवार को टूंडला ट्रांसपोर्ट कंपनी टूंडला में छापा मारा था। यहां चंबल ब्रांड के 34 टिन मिले।
इसके मालिक परमिंदर सिंह ने टीम को बताया कि चंबल ब्रांड के ये टिन आगरा के गर्ग एंड ब्रदर्स के यहां से खरीदे थे। इस गोदाम के मालिक लक्ष्मीकांत गर्ग हैं, जिनके खिलाफ कंपनी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। 34 टिन भी सील करवा दिए गए।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि दो गोदामों पर छापा मारा है। एक बंद मिला, दूसरे के यहां फार्च्यून ब्रांड के 40 टिन सील कर दी।
जांच के लिए तीन नमूने लिए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा, एएस गंगवार, भगवत सिंह, रामनरेश सिंह मौजूद रहे।

यहां भी मिले थे ब्रांडेड कंपनी के पैकेट
एफएसडीए टीम ने पिछले साल नौ अक्तूबर को यमुनापार के नुनिहाई लिंक रोड स्थित मार्को इंटरनेशनल गोदाम पर छापा मारा था। यहां हजारों लीटर मिलावटी घी पकड़ा गया था। गोदाम में आनंदा समेत विभिन्न ब्रांडेड कंपनी के टिन, पैकेट मिले थे।
मिलावटी घी की रीपैकिंग कर ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचा जा रहा था। कंपनी की विजिलेंस टीम ने गोदाम का निरीक्षण करने गई थी।
मिलावटी घी को ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचने पर गोदाम मालिक अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में ही सहायक आयुक्त खाद विनीत कुमार को शासन ने सस्पेंड कर दिया था।