{"_id":"68d9f9e0da8cef9e4a095725","slug":"fsda-raids-in-agra-adulterated-pulses-oil-and-sago-worth-6-09-lakh-seized-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"FSDA Raid in Agra: दाल, साबूदाना और रिफाइंड...तीन प्रतिष्ठानों पर छापा, 6.09 लाख रुपये का माल किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FSDA Raid in Agra: दाल, साबूदाना और रिफाइंड...तीन प्रतिष्ठानों पर छापा, 6.09 लाख रुपये का माल किया जब्त
Mon, 29 Sep 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:45 AM IST
सार
त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इन पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन ने तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
FSDA Raid in Agra
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन ने बमरौली कटारा, शमसाबाद और फतेहाबाद में तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर दाल, तेल और साबूदाना जब्त किया है। इनकी कीमत 6.09 लाख रुपये है। अधिकारियों को ये मिलावटी और घटिया प्रतीत हुई है। इनके नमूनों की जांच कराई जा रही है। विभिन्न खाद्य सामग्री के 43 अन्य नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शमसाबाद स्थित शिवम ट्रेडिंग कंपनी पर रिफाइंड सोयाबीन के 150 टिन मिले। इनकी कीमत 3.07 लाख रुपये है। जांच पर टिन पर निर्माता कंपनी, बैच नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारी दर्ज नहीं थी। इसी गोदाम में 25 कट्टों में साबूदाना भरा हुआ मिला। यह सामग्री घटिया और मिलावटी की आशंका होने पर जब्त कर की गई । साबूदाने की कीमत 33750 रुपये है। बमरौली कटारा स्थित राजेंद्र कुमार गुप्ता के तेल मिल से 178 लीटर सरसों का तेल जब्त किया है। इसका रंग ज्यादा पीला मिला और मिलावटी प्रतीत हुआ। इसकी कीमत 28480 रुपये है। फतेहाबाद स्थित रायपुरिया फूड वेंचर से 3350 किलो चना दाल जब्त की गई। ये कट्टों में भरी थी। इस पर भी निर्माता, बैच नंबर, एक्सपायर्ड तिथि समेत अन्य जानकारी अंकित थीं। इसकी कीमत 2.40 लाख है। इनको जब्त कर सभी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
घी, बेसन, पनीर, कुट्टू आटा समेत 43 के लिए नमूने
एफएसडीए की 4 टीमों ने शहर-देहात में अभियान चलाकर घी, पनीर, बेसन, कुट्टू का आटा, बादाम, नमक, सिंघाड़े का आटा, समा चावल, मूंगफली के दाने, खांड, मिल्क केक, चीनी समेत विभिन्न खाद्य सामग्री के 43 नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं। जांच में फेल होने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रंगे आलू के लिए शीतगृहों का निरीक्षण
पुराने आलू को रंगकर नई पैदावार दिखाकर ज्यादा कीमत पर बेचे जाने की शिकायत पर एफएसडीए की टीम ने शीतगृहों में भी जांच की। टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश कोल्डस्टोरेज, दिगनेर स्थित केसीए एंड संस कोल्डस्टोरेज, शमसाबाद रोड स्थित गिर्राज कोल्ड स्टोर और मनीराम शीतगृह में आलू का भंडारण देखा। यहां रंगे आलू नहीं मिले।