फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA raided on Pan masala factory in mathura

मथुरा: पान मसाला और सुपारी फैक्टरी पर छापा, एफएसडीए टीम ने कई नमूने लिए

Thu, 21 Jan 2021 03:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jan 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
FSDA raided on Pan masala factory in mathura
सुपारी फैक्टरी में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने गुरुवार को पान मसाला एवं मीठी सुपारी की फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने सबसे पहले पान मसाला बनाने वाली कंपनी नॉटआउट ब्रांड सराय आजमाबाद में चेकिंग की। यहां मौके पर कर्मचारी खाद लाइसेंस नहीं दिखा पाए। फैक्टरी में अनियमितता बरती जा रही थी। इस पर फैक्टरी मालिक को नोटिस जारी किया है। टीम ने जांच के लिए पान मसाला, सुपारी और कत्था के नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम केसर गुलाब मीठी सुपारी निर्माता शिवाजी नगर पहुंची। यहां जो पाउच सुपारी के लिए बनाए जा रहे थे, उन पर निर्माण स्थल अग्रवाल प्रोडक्ट डोरी बाजार मथुरा अंकित था, जबकि निर्माण शिवाजी नगर में किया जा रहा था। टीम ने पूरे निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। यहां से सफेद पाउडर बरामद किया गया है, जिसका नियमानुसार का नमूना लिया गया। 
विज्ञापन


एफएसडीए टीम ने एक नमूना केसर गुलाब मीठी सुपारी का लिया गया। मौके पर विक्रेता खाद लाइसेंस नहीं दिखा पाया, इस पर उपरोक्त निर्माता को सुधार नोटिस दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सोमनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed