{"_id":"581394354f1c1b6779bc1a57","slug":"fsda-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसगुल्ले के भगौने में तैर रहे थे कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसगुल्ले के भगौने में तैर रहे थे कीड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
50 किलो कराया नष्ट, एफएसडीए ने मारे ताबड़तोड़ छापे, छैना, सोनपपड़ी, खोआ समेत कई मिठाइ के लिए नमूने
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसगुल्ला सुनकर ही मुुंह में पानी आना लाजिमी है, लेकिन जिन हालातों में यह बनता हुआ मिला, उससे उबकाई आ जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने ताजगंज स्थित राजेंद्र स्वीट्स में यह हाल देखा। यहां छैना, रसगुल्ले के भगौने में कीड़े तैर रहे थे। दुर्गंध आ रही थी। मौके से ही भगौने को नाली में फिंकवाया। इसमें करीब 50 किलो रसगुल्ला रहे। यहां से छैना, बेसन और बूंदी के नमूने लिए। हरीपर्वत स्थित भीमसेन बैजनाथ मिष्ठान भंडार से नमकीन समेत दो सैंपल जुटाए। पास ही स्थिति सेवन स्टोर से मैंगो जूस का नमूना लिया। दौरेठा स्थित जीवतराम मिष्ठान भंडार से रिफाइंड, सोनपपड़ी और पामोलिन का सैंपल लिया। जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि राजेंद्र स्वीट्स में रसगुल्ले के भगौने में कीड़े थे। दौरेठा के जीवतराम भंडार में भी गंदगी के बीच मिठाई बनाई जा रही थी। सैंपल लेकर जांच कराने भेजे गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋचा सक्सेना, दीपशिखा कुशवाहा, गुंजन, जगदीश, पारुल सिंह, करतार सिंह, त्रिभुवन नारायण रहे।
दिवाली पर भी टीम रहेगी सक्रिय
दिवाली पर भी मिलावटखोरों को राहत नहीं मिलेगी। इसके लिए एफएसडीए विभाग ने दो मोबाइल टीम बनाई हैं। यह सैंपल लेकर जांच कराएंगे। जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि त्योहार पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिवाली और भैया दूज पर मिठाई की खपत अधिक रहेगी, ऐसे में मोबाइल टीम छापेमार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
दिवाली पर भी टीम रहेगी सक्रिय
दिवाली पर भी मिलावटखोरों को राहत नहीं मिलेगी। इसके लिए एफएसडीए विभाग ने दो मोबाइल टीम बनाई हैं। यह सैंपल लेकर जांच कराएंगे। जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि त्योहार पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिवाली और भैया दूज पर मिठाई की खपत अधिक रहेगी, ऐसे में मोबाइल टीम छापेमार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन