{"_id":"694c0e1e0a88ab2e7001b669","slug":"fruit-and-flower-exhibition-will-be-held-alongside-taj-mahotsav-in-agra-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahotsav: ताज महोत्सव के साथ सजेगी फल पुष्प प्रदर्शनी, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahotsav: ताज महोत्सव के साथ सजेगी फल पुष्प प्रदर्शनी, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश
Wed, 24 Dec 2025 09:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 24 Dec 2025 09:39 PM IST
सार
ताज महोत्सव के साथ इस बार फल-शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर ने बैठक में दिए निर्देश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को फल-शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी समिति की बैठक हुई। इसके आयोजन के लिए 20 से 22 फरवरी की तिथि निश्चित की गई। इसके साथ ही इसकी प्रदर्शनी ताज महोत्सव स्थल पर करने पर विचार किया गया, जिससे ज्यादा लोग प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकें।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ताज महोत्सव के साथ आयोजन होने से अधिक लोग प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए।
उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में उद्यान स्मारिका का प्रकाशन होगा। विभिन्न प्रकार की फल, फूल व सब्जी उगाने वाली विधियों की जानकारी दी जाएगी। बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस दौरान उपनिदेशक उद्यान मुकेश कुमार, उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडे, उप नगर आयुक्त सरिता सिंह, एडीए मुख्य अभियंता संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।