फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Frozen sheet on crops, crisis on potato crop

Agra News: फसलों पर जमी पाले की चादर, आलू की फसल पर संकट

Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Frozen sheet on crops, crisis on potato crop
मैनपुरी। पाला गिरने से आलू की फसल पर संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को सुबह खेतों में पाले की चादर देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं, दिन में धूप निकलने से आलू में झुलसा और सरसों में अल्टरनेरिया रोग की आशंका बढ़ गई है। दूसरी तरफ पाला पड़ने से आम जनमानस भी बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहने से लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

अब तक कोहरा और सर्दी से लोग परेशान थे। वहीं किसानों को भी आलू में झुलसा रोग लगने का डर सता रहा था, लेकिन अब तक पाला नहीं पड़ा था। रविवार रात को जमकर पाला पड़ा। सुबह जब लोग उठे तो खेतों में आलू की फसल से लेकर अन्य खर-पतवार पर सफेद चादर के रूप में पाला साफ नजर आ रहा था। किसानों को पहले ही पाला का अहसास हो गया था, लेकिन खेतों में देखकर उनकी चिंता बढ़ गई। सबसे अधिक संकट आलू की फसल पर है। दरअसल जिले में 22 हजार हेक्टेयर आलू की फसल खेतों में खड़ी है। पाला पड़ने से पिछेती आलू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। बीच में ही बेल जल जाने से आलू का विकास रुक जाएगा और उत्पादन प्रभावित होगा। वहीं, अगेती बुवाई वाले आलू में भी पाला पड़ने से झुलसा रोग शुरू होने की आशंका है। इससे आलू का उत्पादन प्रभावित होगी। इसके साथ ही सरसों की फसल में अल्टरनेरिया रोग और माहू कीट का भी खतरा बना हुआ है। इसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

फसलों के साथ-साथ पाला पड़ने से गलन का अहसास लोगों को अधिक हुआ। सोमवार को सुबह जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन पाला पड़ने के चलते धूप में भी लोगों को गलन से राहत नहीं मिल सकी। घरों से बाहर निकले लोगों को बीच-बीच में रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि आलू में झुलसा रोग नजर आने पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। इसके लिए मैंकोजेब 75 प्रतिशत दो किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से पानी में मिलाकर स्प्रे करें। वहीं, सरसों में माहू कीट के प्रबंधन के लिए एजाडिरेक्टिन 0.15 प्रतिशत की 2.5 लीटर मात्रा छह सौ से सात सौ लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
पाला पड़ने से आलू की फसल पर सबसे अधिक खतरा है। किसान आलू की फसल की निगरानी रखें। अगर झुलसा रोग नजर आता है तो तत्काल उसके प्रबंधन के लिए उपाय करें।
डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed