फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From July 1, make a plan to go out after thinking

Agra News: एक जुलाई से सोच समझ कर ही बनाए बाहर जाने का प्लान

Wed, 28 Jun 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
From July 1, make a plan to go out after thinking

विज्ञापन
कासगंज। मुड़िया मेले में मथुरा गोवर्धन में श्रद्धालुओं को परिवहन के लिए दिक्कतें न हो इसके लिए परिवहन निगम के द्वारा व्यवस्थाएं की गई है। डिपो की 15 बसें मुड़िया मेले में 1 जुलाई से 4 जुलाई तक के लिए जाएंगी। यदि इस दौरा बाहर जाने का प्लान हैं तो सोच समझकर बनाएं। इन दिनों में बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
मुड़िया मेले में जनपद के अतिरिक्त अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा, गोवर्धन पहुंचते हैं। जिसमें परिवहन की समस्या न रहे इसके लिए डिपो की 15 बसें मुड़िया मेले में भेेजी जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए 30 चालक और 30 परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे दिन और रात बसों का संचालन किया जा सके। बसों के एक जुलाई से मथुरा चले जाने से डिपो पर बसों की कमी होगी। इस कमी से अन्यत्र स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं। इसके लिए जो बसें रह जाएंगी उनके फेरे बढ़ाए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

----

डिपो पर यह है स्थितिः
- 84 बसें हैं डिपो पर
- 58 बसें हैं डिपो की
- 26 बसें हैं अनुबंधित

वर्जनः
मुड़िया मेले के लिए 15 बसों को भेजा गया है। बसों की कमी का सामना यात्रियों को न करना पड़े इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जरूरत होने पर अन्य मार्गों के बसों को अधिक भीड़ वाले मार्गों पर लगाया जाएगा। - बृजेश कुमार, डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed