फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From jingle bells to sleighs... markets decked out for Christmas

Agra News: जिंगल बेल से स्लेज तक... क्रिसमस के लिए सजा बाजार

Sat, 20 Dec 2025 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
From jingle bells to sleighs... markets decked out for Christmas
क्रिसमस आर्नामेंट
आगरा। क्रिसमस-डे के लिए बाजार सज चुका है। रंग-बिरंगे ऑर्नामेंट, आकर्षक एसेसरीज और छोटे से लेकर बड़े आकार के क्रिसमस ट्री बच्चों से लेकर बड़ों तक को लुभा रहे हैं। क्रिसमस ट्री पर सजाने के लिए 10 रुपये की शुरुआती कीमत पर ऑर्नामेंट भी मिल रहे हैं। इनकी मदद से आप अपने घर, ऑफिस या पार्टी को परफेक्ट क्रिसमस थीम में सजा सकते हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस में अब सिर्फ 4 दिन का समय शेष है। स्कूलों में क्रिसमस पार्टियों की तैयारियां चल रही हैं तो घरों के अलावा महिलाओं की किटी पार्टी की थीम भी इन दिनों क्रिसमस पर हो रही है। ऐसे में सजावट के लिए क्रिसमस से जुड़े हुए सामानों की बिक्री बढ़ गई है। इसमें एक फुट से लेकर 6 फीट का क्रिसमस ट्री और फ्री साइज सेंटा क्लाज की ड्रेस की डिमांड सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

सदर, कमला नगर, बल्केश्वर, शास्त्रीपुरम स्थित स्टेशनरी की दुकानों पर क्रिसमस स्पेशल सामान आने-जाने वालों को दूर से ही आकर्षित कर रहा है। फिर चाहे वो चटख लाल, हरे, सुनहरे, चमकीले टिनसेल हों या फिर क्रिसमस ट्री पर सजाने वाले ऑर्नामेंट। इसके अलावा क्रिसमस पार्टी स्पेशल गॉगल्स, रिस्ट बैंड, हेयरबैंड जैसी एसेसरीज भी बच्चों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्केश्वर स्थित विक्रेता दीपक गोयल बताते हैं कि सेंटा क्लॉज की ड्रेस की डिमांड हर बार होती है। इसमें नवजात शिशु से लेकर फ्री साइज तक उपलब्ध है। सबसे छोटे साइज की पोशाक के लिए 150 तो फ्री साइज के लिए 650 रुपये खर्च करने होंगे। इसी प्रकार 50 रुपये की कीमत में एक फुट का क्रिसमस ट्री मिल रहा है जबकि 6 फुट ऊंचे ट्री के लिए 800 रुपये खर्च करने होंगे।

ये हैं ऑर्नामेंट
क्रिसमस ट्री पर सजाने के लिए पाइन कोन, टिनसेल, स्नो फ्लेक्स, टॉफी, गिफ्ट, रेन डियर, स्लेज, स्टार, रीथ, बेल, गोल्डन बॉल, स्टार, एंजिल, स्नोमैन आदि भी आकर्षक रंग, विभिन्न साइज में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 10 से लेकर 150 रुपये के बीच है।

एसेसरीज भी लुभा रही
क्रिसमस पार्टी के लिए मेरी क्रिसमस वाले गॉगल्स, और सेंटा वाले हेयर बैंड खासे पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए सेंटा वाला रिस्ट बैंड भी है। जिसे बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत 30 से 60 रुपये के बीच है। सस्ते होने के कारण छोटे बच्चे इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।


क्रिसमस स्पेशल स्टेशनरी भी

क्रिसमस पर दोस्तों को उपहार देने के लिए बच्चे क्रिसमस स्पेशल स्टेशनरी को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में सेंटा इरेजर, स्लेट बोर्ड, पेन, डायरी व रंग-बिरंगी स्टेशनरी की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी इन उपहारों को खरीद रहे हैं। दुकानदार संदीप कुमार परबेजा ने बताया कि लोग बच्चों को गिफ्ट करने के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू है। बच्चों की पसंद के कारण यह सामान तेजी से बिक रहा है।

क्रिसमस आर्नामेंट

क्रिसमस आर्नामेंट

क्रिसमस आर्नामेंट

क्रिसमस आर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed