फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From appointment to development, decisions were taken in the management committee meeting.

Agra News: प्रबंध समिति की बैठक में नियुक्ति से लेकर विकास तक निर्णय

Thu, 29 Jan 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
From appointment to development, decisions were taken in the management committee meeting.
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई आगरा कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। आगरा कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक बुधवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कॉलेज से जुड़े शैक्षणिक, प्रशासनिक, अनुशासनात्मक और विकास से संबंधित सभी प्रमुख मामलों पर निर्णय लिए गए। सबसे पहले पिछली बैठक के कार्यवृत्ति की पुष्टि की गई।

बीबीए और बीसीए स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में चयन समिति की ओर से चयनित शिक्षकों के अनुमोदन को स्वीकृति दी गई। लगभग एक वर्ष से अनुपस्थित चल रहे भौतिकी विभाग के शिक्षक डॉ. आनंद पांडेय के मामले में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की संस्तुति सहित जांच आख्या को स्वीकार करते हुए एडीएम वित्त एवं आगरा कॉलेज के दो वरिष्ठ शिक्षकों की समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। इतिहास विभाग के शिक्षक महावीर सिंह के विरुद्ध शोध छात्रा की ओर से की गई यौन उत्पीड़न की शिकायत के मामले में यूजीसी विनियम 2015 के तहत गठित आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

समिति ने शिक्षक के आचरण को अभद्रता की श्रेणी में माना, जिसके आधार पर यह तय किया गया कि शिक्षक महावीर सिंह प्रति वर्ष चरित्र-निष्ठा प्रमाण पत्र देंगे और अंतिम सेवाकाल तक आंतरिक जांच समिति की निगरानी में रहेंगे। सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्राचार्य नरेंद्र सिंह के विरुद्ध शिकायत प्रकरण में पूर्व में गठित समिति से पुनः जांच कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एकल स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए चार शिक्षकों के स्थानांतरण और दो कर्मचारियों के स्थायीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवस्थापना गत विकास के लिए दानदाताओं, पुरा छात्रों एवं अनुदानदाताओं से प्राप्त धनराशि के उपयोग के लिए ‘आगरा कॉलेज सामान्य विशिष्ट प्रयोजन निधि’ के गठन को मंजूरी दी गई। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अग्रवाल समाज एवं अग्रसेन सेवा समिति की ओर से प्रस्तावित ‘महाराजा अग्रसेन शोध पीठ’ की स्थापना को भी स्वीकृति दी गई। साथ ही इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद बंगारी, कॉलेज प्राचार्य चित्र कुमार गौतम, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. मृणाल शर्मा, प्रो. जयश्री भारद्वाज तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रतिनिधि राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed