फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friendship with Hindu girl on Facebook For sake of love reached Darshan of Banke Bihari

UP: फेसबुक पर हिंदू युवती से दोस्ती...प्यार की खातिर बांके बिहारी के दर तक भी पहुंचा, फिर जो हुआ उड़ गए होश

Sun, 19 May 2024 06:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 May 2024 06:42 PM IST
सार

फेसबुक पर हिंदू युवती से दोस्ती के बाद मिलने के लिए बांके बिहारी दर्शन पहुंचे युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध होने पर शक हुआ, जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया। यहां युवकों ने पूरी कहानी बताई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है...
 

विज्ञापन
Friendship with Hindu girl on Facebook For sake of love reached Darshan of Banke Bihari
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर में निजी सुरक्षाकर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया। यहां पूछताछ में कहानी कुछ अलग ही निकलकर सामने आई। युवकों ने बताया कि फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई। वो बांके बिहारी के दर्शन के लिए आती है। इसलिए उसने यहां मिलने बुलाया था। 
विज्ञापन


 

रविवार की सुबह मोहिनी एकादशी पर्व पर श्रद्धालुओं की मंदिर में अच्छी खासी भीड़ थी। इसी बीच मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को भीड़ के बीच में दो युवक संदिग्धावस्था में खड़े दिखाई दिए। इस पर सतर्कता बरतते हुए दोनों युवको को दबोचकर मंदिर के कंट्रोल रूम में ले गए। यहां पूछताछ में युवकों ने चौंकाने वाली बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवक इंतजार उर्फ गोलू पुत्र अबरार ने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए करीब चार साल पहले लखनऊ की रहने वाली हिंदू युवती से हुई थी। युवती लगातार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने आती है। इंतजार ने बताया कि बातचीत में युवती ने उससे कहा कि पहले वह बिहारी जी के दर्शन करने आए। 

 
विज्ञापन

इंतजार के अनुसार युवती के कहने पर वह अपने साथी राजा पुत्र फहीम के साथ वृंदावन दर्शनों के लिए आया था। उसी वक्त सुरक्षाकर्मियों ने दोस्त के संग उसे दबोच लिया। वहीं पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से तीन पर्स बरामद किए गए। बहरहाल पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्तकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक जेबकट भी हो सकते हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद सबकुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed