फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friendship On Facebook And sexual assault With Married Women Agra

मदद के बहाने घर आया युवक, बीमार महिला संग किया दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची पुलिस के पास

Tue, 03 Dec 2019 12:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Dec 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Friendship On Facebook And sexual assault With Married Women Agra
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
थाना शाहगंज क्षेत्र की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एडीजी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में मुकदमे के आदेश किए गए हैं। 
विज्ञापन


महिला थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी दोस्ती छह महीने पहले फेसबुक पर एक युवक से हुई थी। युवक भी शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला था। फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग करने लगा। इसके बाद फोन पर बात करना शुरू कर दिया। एक दिन घर आ गया।
विज्ञापन


महिला का पति आगरा से बाहर काम करता है। कुछ समय पहले पति बाहर गया था। इसी बीच महिला बीमार हो गई। इस पर युवक उसके घर आ गया। वह मदद करने लगा। इसी बीच महिला से दुष्कर्म किया। पिछले कई दिन से महिला को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि थाने पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर सोमवार को महिला ने एडीजी आफिस में शिकायती पत्र दिया। मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश किए गए हैं। 

वहीं बीते दिवस एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाई थी। छात्रा थाना हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली है। दो साल पहले उसकी दोस्ती नगला पदी निवासी मयंक श्रीवास्तव से हो गई। मयंक छात्रा के कॉलेज में उच्च कक्षा में पढ़ता था। दो साल पहले दोनों की दोस्ती हो गई।

आरोप है कि पिछले साल 18 अक्तूबर को मयंक ने छात्रा को घर बुलाया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। छात्रा के बेहोश होने पर  दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसके विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तब से ब्लैकमेल करके यौन शोषण कर रहा था। पिछले दिनों छात्रा को घर बुलाया। उसके विरोध करने पर मारपीट कर दी।

इस पर उसने अपनी मां को बताया। उन्होंने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मयंक एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed