फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friends took friend's life after he asked for wages

Agra News: मजदूरी मांगने पर दोस्तों ने ले ली दोस्त की जान

Tue, 17 Sep 2024 05:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Friends took friend's life after he asked for wages
कासगंज। सिढ़पुरा के युवक की उसके दोस्तों ने ही मजदूरी के रुपये मांगने पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। रविवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ कार से लौट रहा था। रास्ते में लेनदेन का विवाद होने पर दोनों दोस्तों ने उसकी जान ले ली। मृतक के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना सिढ़पुरा के गांव कलानी निवासी ह्रदेश कुमार उर्फ नन्ने रविवार की शाम करीब आठ बजे गंभीर घायलावस्था में ओनघाट पुल के समीप कार की पिछली सीट पर ग्रामीणों को मिला था। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाकर परिजनों को जानकारी दी। जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता प्रेम सिंह ने बताया कि उनका बेटा ह्रदेश करीब डेढ़ माह पूर्व नजदीकी गांव हीरापुर साहिस्ता के आदेश की दिल्ली स्थित गारमेंट फैक्टरी में मजदूरी करने गया था। रविवार को दिन में उसने फोन किया कि वह आदेश व एक अन्य दोस्त अवनीश निवासी हीरापुर साहिस्ता के साथ कार से घर लौट रहा है। इसके बाद रात में सूचना मिली कि वह घायलावस्था में कार की पिछली सीट पर मिला है। फिर जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि वह आदेश से अपने मजदूरी के रुपये मांग रहा था। इसे लेकर दोनों में विवाद था। संभवत: इसी विवाद में आदेश ने अवनीश के साथ मिलकर किसी धारदार हथियार से ह्रदेश की हत्या कर दी है। पिता की तहरीर पर आदेश व अवनीश निवासीगण हीरापुर साहिस्ता थाना सिढ़पुरा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि तीनों युवक दिल्ली से गांव आ रहे थे। एटा में तीनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद आदेश व अवनीश ने मिलकर ह्रदेश की हत्या कर दी। पुलिस हत्या का कारण व आला कत्ल के बारे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed