{"_id":"5ff31d1ae0f51c3c2b20e36d","slug":"friends-strangled-the-young-man-with-a-knife-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर दोस्तों ने दिया दगा, पार्टी के बहाने बुलाकर युवक का गला रेता, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर दोस्तों ने दिया दगा, पार्टी के बहाने बुलाकर युवक का गला रेता, हालत गंभीर
Tue, 05 Jan 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में रविवार रात को एक युवक का गला रेत दिया गया। उसे दो दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाया था। इसके बाद दोनों गला रेतकर फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। विवाद की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अवधपुरी स्थित केआर पुरम निवासी सनी और उसका भाई ललित हींग की मंडी स्थित जूते की दुकान पर काम करते हैं। भाई ललित ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे सनी घर पर था तभी दोस्त केदार नगर निवासी जतिन भोजवानी और दीपक रतलानी का फोन आया।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे हादसा: एक घंटे तक चीखता रहा पति, मदद को नहीं आया कोई, कार में जिंदा जल गई पत्नी
विज्ञापन
उन्होंने नए साल की पार्टी के बहाने सनी को केदार नगर में घर के पास बुलाया। सनी के पहुंचते ही दोनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दीपक ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। उसके घायल होने पर आरोपी भाग गए। सनी को एक युवक ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन आ गए। बाद में पहुंची पुलिस ने सनी के बयान दर्ज किए।
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि आरोपी दीपक और घायल सनी के बीच काफी समय से दोस्ती है। दीपक आरओ प्लांट पर काम करता है, जबकि जतिन की केदार नगर में बेकरी है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कोई विवाद की जानकारी नहीं दी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।