फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friends Secretly Filmed Bathing Video of Man Wife Blackmailed and Extorted 15 Lakh

UP: दोस्तों की काली करतूत...पत्नी के नहाते हुए खींचे अश्लील फोटो, फिर रख दी ऐसी शर्त; उड़ गए युवक के होश

Mon, 17 Nov 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Nov 2025 08:52 AM IST
सार

दोस्त की पत्नी के आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं आऱोपियों ने ब्लैकमेल कर उनके बैंक खाते में 15 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन कर दिया। 
 

विज्ञापन
Friends Secretly Filmed Bathing Video of Man Wife Blackmailed and Extorted 15 Lakh
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में दो युवकों ने मिलकर अपने दोस्त की पत्नी के नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए। ब्लैकमेल कर उनके बैंक खाते में 15 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन कर दिया। साइबर थाने से नोटिस आने पर जानकारी हुई। कोर्ट के आदेश पर जगदीशपुरा पुलिस केस दर्जकर जांच में लगी है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने अपने दोस्त शेखर रेजीडेंसी पश्चिमपुरी निवासी ललित आसौलिया और आवास विकास सेक्टर-3 निवासी आयुष वर्मा के खिलाफ अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि वह खुद मानसिक बीमारी से ग्रसित है। दोस्तों का घर पर आना-जाना था। दोस्तों ने पत्नी के नहाते हुए वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन


 इसके बाद भी नहीं माने और ब्लैकमेल कर पत्नी के खाते में दोनों ने 15.85 लाख रुपये डलवा दिए। बैंक ले जाकर चेक से रुपये निकाल लिए। 14 अक्तूबर को पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर साइबर थाने से नोटिस आया। लिखा था कि खाते में आए रुपयों की जांच की जा रही है। दोस्तों ने कहा तो उन्होंने शिकायत करने पर फिर से पत्नी के फोटो वायरल करने की धमकी दी। अब 10 लाख रुपयों की मांग कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर जगदीशपुरा पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed