फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   friend turned out to be murderer Know reason behind the murder of auto driver came to light

खुलासा: दोस्त निकला कातिल, ऐसे दिया था हत्याकांड को अंजाम, सामने आई ऑटो चालक के कत्ल की वजह

Mon, 12 May 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 09:49 AM IST
सार

ऑटो चालक का कत्ल दोस्त ने ही किया था। आरोपी ने फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस कातिल दोस्त की तलाश में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
friend turned out to be murderer Know reason behind the murder of auto driver came to light
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पुरा गोवर्धन में ऑटो चालक राजेश की फावड़े से काटकर हत्या उसके दोस्त गौरव ठाकुर ने की थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से आरोपी के खून से सने कपड़े भी मिले हैं। मृतक के परिजन ने गौरव के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। हत्या के पीछे करीब डेढ़ साल पहले हुए लेनदेन के विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


फाउंड्री नगर निवासी ऑटो चालक राजेश गोस्वामी की शनिवार को पुरा गोवर्धन में निर्माणाधीन मकान में फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि राजेश की पत्नी बबीता ने राजेश के दोस्त गौरव ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गौरव का लेनदेन के लिए पति से झगड़ा भी हुआ था। बाद में गौरव ने फिर से दोस्ती कर ली।
विज्ञापन

 

घटना वाली रात को गौरव ही पति को बुलाने आया था। राजेश उस वक्त सो रहे थे। वह अपने साथ ले गया। इसके बाद पुरा गोवर्धन में निर्माणाधीन मकान में ले जाकर शराब पार्टी की और फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से गौैरव के खून से सने कपड़े और फावड़ा मिला है। एसीपी एत्मादपुर ने बताया कि चालक की हत्या में उसके दोस्त गौरव के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।


 

अपनी ससुराल में रह रहा था ऑटो चालक
ऑटो चालक राजेश कुमार फिरोजाबाद का रहने वाला था। वह करीब 8 साल से ससुराल फाउंड्री नगर पवन विहार में ही किराये पर रह रहा था। उसके दो बेटे राज (16), वंश (10), दो बेटियां सीमा और मानसी हैं।

 
विज्ञापन

पुरा गोवर्धन में मकान बनवा रहा था हत्यारोपी
हत्यारोपी गौरव ठाकुर फाउंड्री नगर मे रहता है। वह पुरागोवर्धन में प्लाट खरीद कर मकान बनवा रहा है। पुलिस ने बताया कि उसने अपने साथी राजेश की हत्या इसी प्लाट के सामने बने अधबने मकान में की है। दूसरी ओर, पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि दोनों दोस्तों का एक दूसरे के घरों पर आना जाना था। अवैध संबंधों के शक में भी हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed