{"_id":"66a53443b3c295eb0b0dc1ae","slug":"friend-purchase-anklets-worth-12-lakh-from-silver-merchant-in-agra-did-not-pay-money-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त निकला धोखेबाज: चांदी व्यापारी से 12 लाख की पायल ले गया, हड़प गया पैसे; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त निकला धोखेबाज: चांदी व्यापारी से 12 लाख की पायल ले गया, हड़प गया पैसे; केस दर्ज
Sun, 28 Jul 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:03 AM IST
सार
आगरा में दोस्त ही धोखेबाज निकला। चांदी व्यापारी से 12 लाख की पायल ले गया। उसके पैसे नहीं दिए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र में चांदी कारोबारी को उसके दोस्त ने ही धोखा दिया। आसपास के जिलों में अपना व्यापार बताकर दो बार में 12 लाख की चांदी लेकर गायब हो गया। रुपये नहीं दिए। तगादा करने पर मोबाइल बंद कर लिया है। डीसीपी सिटी से शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चांदी कारोबारी नितिन किशोर ने पुलिस को बताया कि वह कश्मीरी बाजार स्थित बालाजी आर्नामेंट्स में पार्टनर हैं। चांदी की पायल और अन्य सामान के थोक विक्रेता हैं। कर्मयोगी कमलानगर निवासी अंशुल अग्रवाल उनके दोस्त थे। अंशुल ने बताया कि उनकी फिरोजाबाद, गोरखपुर व अन्य जिलों में पायलों की सप्लाई है। छोटे सराफ उससे ही माल खरीदते हैं।
विज्ञापन
जीएसटी नंबर के लिए आवेदन किया है, कुछ दिनों में मिल जाएगा। इस तरह से 16 और 17 फरवरी को दो बार में 12 लाख रुपये की चांदी की पायल ले गया। बिल आधार और पैनकार्ड पर बनवाया। 7 दिनों के अंदर रुपये देने का वादा किया। अब मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया।
विज्ञापन