दोस्त, दोस्त ना रहा: पहले पत्नी को लेकर पहुंचा मैनेजर साथी के घर, मदद के बहाने लिए नौ लाख; अब दे रहा धमकी
दोस्त ने ही मैनेजर दोस्त से लाखों रुपये हड़प लिए। पहले पत्नी को लेकर उसके पहुंचा। मदद के बहाने लिए नौ लाख पचास हजार लिए। अब धमकी दे रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से उनके दोस्त ने उसकी फाइनेंस कंपनी में निवेश करने के बहाने साढ़े नौ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने दोस्त से तगादा किया तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने दोस्त और उसकी पत्नी के विरुद्ध धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के न्यू कौशलपुर निवासी सौरभ शर्मा आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी, संजय प्लेस में मैनेजर हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 जनवरी 2024 को उनके दोस्त पुष्पकुंज कॉलोनी, खंदारी निवासी मनीष जैन और उनकी पत्नी घर आए।
लोन को अपनी कंपनी में ट्रांसफर करा लो
मनीष ने बताया कि मुथुट फाइनेंस कंपनी में उनका 18 लाख रुपये का जेवर गिरवी रखा है। उसका ब्याज ज्यादा है। इस लोन को अपनी कंपनी में ट्रांसफर करा लो। मनीष ने कहा कि पैसा तुम जमा करा दो, मैं वापस कर दूंगा। इस पर सौरभ ने अपने घर के जेवरात लोन एकाउंट खोलकर मनीष के नाम से जमा करा दिए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके बाद मनीष ने मुथुट कंपनी के कर्मचारियों से मिलकर उनका पैसा अपने होम लोन खाते में ट्रांसफर करा लिया। जब तगादा किया तो मनीष और उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।